Skip to main content

DlightNews

*झांसी में सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट पर ताला लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के गेट पर ताला लगाकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान उनकी पुलिस और सुरक्षा कर्मियों से झड़प हो गई। तब सुरक्षा कर्मियों ने लाठी मारकर उनको गेट से हटा दिया। सपा कार्यकर्ता स्मार्ट सिटी के कामों में 300 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, तभी यह घटना हो गई। घटना का विरोध करते हुए सपाई धरने पर बैठ गए। बाद में नगर आयुक्त को सपा नेताओं ने ज्ञापन दिया।झांसी नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत कराए जा रहे कार्यों में 300 करोड़ रुपए के घोटाला का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे नगर निगम पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि इस घोटाले को नगर निगम के मेयर ने खुद स्वीकार किया है। अब इसकी जांच कराई जाए। प्रदर्शन कर रहे सपाइयों को अंदर नहीं जाने दिया तो उन्होंने गेट पर ताला लगा दिया और वहीं बैठ गए। इसके बाद वे मांग करने लगे कि नगर आयुक्त बाहर आए और ज्ञापन लेकर आश्वासन दें। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई और ताला खोलने के लिए सपा नेताओं से चाबी मांगने लगे। सपा नेताओं द्वारा चाबी न देने पर ताला तोड़कर गेट खुलवाया गया। इस दौरान उनकी झड़प हो गई। तब प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को भगाने के लिए नगर निगम के सुरक्षा कर्मियों ने उन पर लाठियां भांजनी शुरू कर दी। साथी उन्हें घसीटते हुए दूर ले गए। जिससे वहां भगदड़ बच गई। इसके बाद सपा कार्यकर्ता धरना पर बैठ गए। पुलिस ने समझाइश से मामला शांत करवाया। इसके बाद सपा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर आयुक्त से मुलाकात की और उनको ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में सपा नेता रोहित पारीछा, अयान अली हाशमी आदि मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।