Skip to main content

DlightNews

लायंस विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने बाल रामायण कार्यशाला में जानी प्रभु श्रीराम के आदर्शों की गाथा 
 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
सनातन धर्म का प्राणाधार है बाल रामायण : डॉ दीपंकर गुप्त

बरेली। बाल रामायण के रचयिता डॉ दीपंकर गुप्त विभिन्न विद्यालयों में बाल सभाओं द्वारा बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार जगाने के उद्देश्य से अपनी साहित्यिक प्रस्तुतियां प्रदान कर रहे हैं।। इसी श्रंखला में लायंस विद्या मंदिर, बरेली के सभागार में बाल रामायण वर्कशाप आयोजित की गयी। कार्यक्रम में डॉ दीपंकर गुप्त छात्र - छात्राओं को वर्कशाप में बाल रामायण पर बोलते हुए बताया कि प्रभु श्री राम के आदर्शों की संपूर्ण पावन गाथा बाल रामायण जीवित ग्रंथ है। वर्तमान में आधुनिक चकाचौंध, पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रकोप तथा बदलते परिवेश में हमारी भारतीय संस्कृति दिन प्रतिदिन विकृत होती जा रही है। हमारी नई पीढ़ी अपने राष्ट्र ,धर्म और भाषा से अपरिचित होती जा रही है। ऐसे में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्श भारत के भावी कर्णधारों में नई चेतना के साथ नैतिक मूल्य एवं संस्कार जगाने में बहुत ही समर्थ एवं सक्षम है। उन्होंने कहा कि रामायण हमें मानव से महामानव बनने की प्रेरणा देती है ।
इस अवसर पर उन्होंने बाल रामायण की प्रतियां समस्त अध्यापकों के साथ-साथ छात्रों को भी भेंट की । कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली जौहरी, श्रीमती अंजू सिंह, श्रीमती नीलम पाराशरी, श्रीमती गुंजन अग्रवाल, श्रीमती भाग्यवती, श्रीमती मीनाक्षी कश्यप, श्रीमती आरती रस्तोगी, श्रीमती नमिता एवं कार्यालय सहायक श्री सुशील शर्मा उपस्थित रहे। बाल रामायण वर्कशाप के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमती वैशाली जौहरी ने डॉ दीपंकर गुप्त द्वारा बाल रामायण पर केंद्रित बालसभा हेतु उनकी प्रस्तुति के प्रति आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।