Skip to main content

DlightNews

*ऐट में राजा बुंदेला और पुलिस के बीच तीखी बहसः 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा का दूसरा दिन*
इंसेट 👉बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग ने पकड़ा जोर 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में जालौन में निकाली जा रही गांव-गांव, पांव-पांव यात्रा के दूसरे दिन एट नगर में माहौल गरमा गया। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष राजा बुंदेला द्वारा दिए जा रहे संबोधन के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति पर काबू पाने के लिए एट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को हटाने और यातायात बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान राजा बुंदेला और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।माहौल हुआ गर्म, लोगों ने कराया मामला शांत पुलिस द्वारा भीड़ को हटाने के प्रयास पर राजा बुंदेला ने आपत्ति जताई और कहा कि जनता को संबोधन से रोकना उचित नहीं है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई। माहौल को बिगड़ता देख अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह मामला शांत कराया। 26 दिसंबर को शुरू हुई यात्रा गौरतलब है कि पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर यह यात्रा 26 दिसंबर को कोटरा के सैदनगर स्थित मां रक्त दंतिका शक्तिपीठ से शुरू हुई थी। राजा बुंदेला इस यात्रा के माध्यम से गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं। एट नगर में संबोधन के बाद यात्रा को आगे बढ़ा दिया गया। भीड़ को संभालने में प्रशासन की चुनौती स्थानीय प्रशासन के लिए भीड़ को संभालना और यातायात व्यवस्थित रखना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। पुलिस का कहना है कि वे सिर्फ यातायात सुगम बनाने के लिए कार्रवाई कर रहे थे, जबकि राजा बुंदेला ने इसे आंदोलन में रुकावट डालने की कोशिश बताया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।