Skip to main content

DlightNews

पांच स्कूलों में तुलसी पूजन संपन्न, बच्चों ने किया देव मानव हास्य
श्री योग वेदांत सेवा समिति की और से पूजनीय संत अवनीश महाराज ने अंबला के भिन्न भिन्न विद्यालयों में जाकर तुलसी पूजन का महतव बताया 
अंबाला (दीपक वोहरा)श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य को लेकर अंबाला शहर के स्कूलों में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें संत श्री गुरुकुल आगरा से आए पूजनीय अवनीश महाराज ने बच्चों को आने वाली 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले तुलसी पूजन बारे विस्तार से बताया इस दौरान उन्होंने तुलसी सेवन व पूजन से होने वाले अद्भुत फायदे बारे भी विद्यार्थियों से चर्चा की अवनीश महाराज ने बच्चों को बताया कि स्कूल आने से पहले व जाने के बाद अपने माता-पिता के चरणों को स्पर्श करना चाहिए साथ ही स्कूल समय के दौरान भी अपने गुरुजनों की आज्ञा का पालन करते हुए अपनी पढ़ाई से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए उनका सोमवार के दिन पांच स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित हुआ उनमें प्रथम सरकारी गर्ल्स स्कूल पुलिस लाइन,प्रेम नगर सरकारी स्कूल, बाल 
भारती हाई स्कूल, सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल व रतनगढ़ मिडिल स्कूल शामिल है इस दौरान आयोजित हुए कार्यक्रमों के बाद बच्चों व उनके अध्यापकों ने भी तुलसी पूजन की बहुत प्रशंसा की तथा सभी ने देव मानव हास्य कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया इस दौरान श्री योग वेदांत सेवा समिति के कोषाध्यक्ष रामेश्वर ,हरीश ढींगरा , धर्म सिंह सैनी सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।