Skip to main content

DlightNews

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाया वार्षिकोत्सव, 2025 की कार्यकारिणी की हुई घोषणा 
 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त विपिन जौहरी एवं प्रदेश अध्यक्ष आनन्द जौहरी विशिष्ट अतिथि रहे

बरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में रोटरी भवन में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त विपिन जौहरी और प्रदेश अध्यक्ष आनन्द जौहरी विशिष्ट अतिथि रहे। आयोजन बिधिवत दीप प्रज्वलन कर चित्रगुप्त वंदना से प्रारंभ किया गया। राष्ट्रीय महासचिव संयुक्त बिपिन जौहरी ने कहा समाज के राष्ट्रीय संगठनों से लोगों को जुड़ना चाहिए जिससे समाज मजबूत हो, और समाज की सुनी जाए। प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने कहा कि हमारा समाज बुद्धिजीवी समाज कहलाता है, इसी लिए छोटे छोटे संगठनों में न बंटकर एक छत के नीचे इकठ्टा रहना चाहिए। संचालन अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने किया। आयोजन में बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, किर्केटर साई सक्सेना, आयुर्वेद चिकित्सक अनिमेष सक्सेना को प्रशस्ति मोमेंटो और साल उड़ा कर सम्मानित किया गया। पूर्व अध्यक्ष राकेश सक्सेना, वेदप्रकाश सक्सेना को भी सम्मानित किया गया। पाँच वार की सभासद शालिनी जौहरी और कायस्थ सेना के संरक्षक संजीब सक्सेना जी को भी सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने 2025 नवीन कार्यकारिणी सदस्यों के नाम घोषित किए, मुख्य संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, संरक्षक आर के जौहरी, अखिलेश सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश सक्सेना, सुधीर मोहन, उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, विधान राय, हिमांशु सक्सेना, संतोष सक्सेना, शोभा सक्सेना, महासचिव आशीष जौहरी, संयुक्त सचिब सुनील कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष श्यामदीप सक्सेना, संगठन मंत्री राजीव कमल। महिला अध्यक्ष मीरा मोहन, महिला महासचिव सुनीता सक्सेना, महिला कोषाध्यक्ष शालिनी सक्सेना। महानगर अध्यक्ष अतुल कुमार सक्सेना, महानगर महासचिव मनोहर लाल जौहरी, महानगर कोषाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सक्सेना। युवा अध्यक्ष अमित आनंद, युवा महासचिव शिवांग सक्सेना, युवा कोषाध्यक्ष संजीब कुमार सक्सेना, महानगर महिला अध्यक्ष गुँजन सक्सेना। अन्त में अध्यक्ष मुकेश सक्सेना ने सभी का आभार प्रकट किया और आयोजन समाप्ति की घोषणा की।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।