Skip to main content

DlightNews

आशा एक प्रयास संस्था की ओर से सरकारी स्कूल पुलिस लाइन में बाल शहीद दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई 

प्रसिद्ध समाजसेवी हरपाल सिंह कंबोज आशा एक प्रयास संस्था द्वारा आयोजित वीर बाल शहीद दिवस कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे ।
अंबाला (दीपक वोहरा)बाल शहीद दिवस के उपलक्ष में आशा एक प्रयास संस्था एवं इनर व्हील क्लब की संयुक्त तत्वाधान में गवर्नमेंट संस्कृति सीनियर मॉडल स्कूल पुलिस लाइन में एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी हरपाल सिंह कंबोज रहे ।संस्था के प्रधान प्रेम भाटिया ने विद्यालय प्रिंसिपल गुरिंदर सिंह और हरपाल सिंह कंबोज को ममोंटो देकर सम्मानित किया ।इस प्रतियोगिता में लगभग 12 से 13 स्कूलों के 25 बच्चों ने भाग लिया तथा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो के बलिदान के विषय पर भाषण प्रस्तुत किया गया । इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर आशा एक प्रयास के संरक्षक ब्रिगेडियर जनेश खेड़ा ,प्रोफेसर डॉक्टर प्रदीप स्नेही ,डॉक्टर यू डी शर्मा ,संस्था के प्रधान प्रेम भाटिया व वरिष्ठ उप प्रधान ,अजय कुमार बख्शी एवं टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा इनर वीर क्लब की प्रधान सीमा बिमरा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रही ।सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ वीर बाल शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।