Skip to main content

DlightNews

*जनपद- प्रतापगढ़*

*थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत निरंकारी भवन ग्राम शिवरा के पास मान्धाता पुलिस व स्वॉट टीम से हुई, मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल पुत्र जुबैर के दाहिने पैर में लगी गोली व अन्य 01 अभियुक्त दिलशाद पुत्र जुबैर को गिरफ्तार किया गया ।* 
 
*फुल्लू उर्फ सुहैल उपरोक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं अभियुक्त दिलशाद के पास से एक पिस्टल .32 बोर ,एक जिन्दा कारतूस .32 बोर ,01 खोखा कारतूस .32 बोर व मौके से घटना में प्रयुक्त एक अदद सफेद अपाचे बरामद किया गया-*
 
*थाना मान्धाता में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 194/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3) बीएनएस से संबधित वांछित अभियुक्त थे ।*
 
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार* द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। जिसके क्रम में दिनांक 31.12.2024 की रात्रि को *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी* के नेतृत्व मे *थाना प्रभारी मान्धाता सुभाष यादव मय हमराह, प्रभारी स्वाट टीम सुनील कुमार यादव मय हमराह* द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर, थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत निरंकारी भवन ग्राम शिवरा के पास चेकिंग के दौरान, अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी, आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा थाना मान्धाता प्रतापगढ के दायें पैर में लगी गोली एवं एवं अन्य 01 अभियुक्त दिलशाद पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा थाना मान्धाता प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल उपरोक्त को चिकित्सकीय ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया था, जहां से डॉक्टरो द्वारा एसआरएन प्रयागराज भेजा गया है ।

*बरामदगी का विवरणः-*
अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल उपरोक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर ,एक जिन्दा कारतूस .32 बोर ,01 खोखा कारतूस .32 बोर व मौके से मौके से घटना में प्रयुक्त एक अदद सफेद अपाचे बरामद किया गया है।

*उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 196/2024 धारा 109(1) बीएनएस व धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।*

*घायल /गिरफ्तार अभियुक्त-* 
01. दिलशाद पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा थाना मान्धाता प्रतापगढ।
02. फुल्लू उर्फ सुहैल पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा थाना मान्धाता प्रतापगढ।
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
प्रभारी निरीक्षक श्री सुभाष कुमार यादव मय हमराह निरीक्षक सुधीर कुमार पाण्डेय, उ0नि0 प्रभात कुमार वर्मा, कां0 अंकित कुमार, कां0 रणवेन्द्र, कां0 मनीष यादव , हे0कां0 रतनलाल त्रिपाठी थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़। प्रभारी उ0नि0 श्री सुनील कुमार यादव मय हमराह हे0कां0 धनंजय राय, हे0कां0 मोहित राज यादव, कां0 श्रीराम सिंह, कां0 जागीर सिंह, कां0 अरविन्द दुबे, कां0 राजेन्द्र कुमार जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।