Skip to main content

DlightNews

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) कार्यकर्ता बैठक 4 जनवरी गांधी भवन कैसरबाग में, सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ एवं राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इन्डिया के प्रमुख कार्यकर्ता मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार जी से करेंगे मुलाकात: एडवोकेट चांदनी शाहबानो 

लखनऊ: राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चांदनी शाहबानो (राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इन्डिया) एवं (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह-संयोजिका ने बताया कि इस्लाम मजहब के महान चिंतक एवं सूफ़ीशाह-मलंग (फकीर) समुदाय के मार्गदर्शक डा़ इंद्रेश कुमार जी 4 जनवरी दिन शनिवार को गांधी भवन कैसरबाग लखनऊ उत्तर प्रदेश मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे. इस बैठक में समुदाय के प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे. सूफ़ीशाह-मलंग (फकीर) समुदाय ने यह संकल्प लिया कि वह राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए पूरे देश में सक्रिय रहेगा. इसके साथ ही, भारतीय मुसलमानों को भी राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा. 
शाहबानो ने बताया कि हमारे मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने इस दिशाहीन समाज के लिए सामंजस्यपूर्ण विकास की दिशा में काम किया है और हमारे समाज को राष्ट्रीय पहचान दी है. बैठक तत्पश्चात् दोपहर बाद सूफीशाह-मलंग (फकीर) समुदाय अपने मार्गदर्शक आदरणीय श्री इंद्रेश कुमार जी के समक्ष निम्नलिखित विषयों पर चर्चा करते हुए सरकार से पांच सूत्रीय मांग करेगा कि. (1) फकीर समाज को आर्थिक आधार पर 14 प्रतिशत आरक्षण देने या पूरा आरक्षण हटाया जाए.(2) फकीर मूल जाति के साथ प्रत्येक राज्यों में उपनाम शाह, साई, अल्वी, दीवान, मदारी, दरवेश जुड़वाने सहित अनुपात के आधार पर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग (3) शिया, सुन्नी वक्फ बोर्ड की भाँति अलग से सूफीशाह-मलंग (फकीर) औकाफ वक्फ बोर्ड बनाने की मांग (4) 200 करोड़ के बजट वाले अलग से मुस्लिम घुमंतू जाति आयोग का गठन करने व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा मजनूं शाह मलंग, अहमदउल्ला शाह फैजाबादी का स्टैचु बनाने की मांग (5) दरगाह, खानकाह, तकिया, चिल्ला, मजार, कब्रिस्तान माफी की जमीन पर अधिकार देने और मकनपुर दरगाह प्रवेश के लिए आगरा एक्सप्रेस-वे से सीधा कट संपर्क मार्ग सहित मलंग अखाड़ा का सौंदर्यीकरण व सार्वजनिक शौचालय की मांग शामिल है.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।