Skip to main content

DlightNews

*उरई में पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी मिली कामयाबी, 3 शातिर तस्करों को किया गिरफ्तार* 
इंसेट 👉50 लाख रुपए की कीमत का अवैध गांजा बरामद हुआ

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले की उरई कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों टीमों ने 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 50 लाख रुपए की कीमत का अवैध गांजा बरामद हुआ है। वह डिमांड के हिसाब से सप्लाई करते थे, जिसे वह एक डीसीएम में कृषि यंत्रों के सहारे ढ़ककर ले जा रहे थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।इस मामले का खुलासा करते हुए जालौन के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी तथा एसओजी प्रभारी और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि उरई के विजय विक्रम पैलेस पेट्रोल पंप के आगे एक डीसीएम में हार्वेस्टर के टैंक में अवैध तरीके से गांजा रखा हुआ है, जिसे जालौन के साथ-साथ अलग-अलग इलाकों में सप्लाई के लिए लाया गया है।इस सूचना पर उरई कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी तथा सर्विलांस टीम पहुंची, जहां जांच के दौरान डीसीएम में रखे कृषि यंत्र के टैंक में अवैध गांजा रखा पाया गया। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस दौरान डीसीएम गाड़ी में सवार मध्य प्रदेश के अनूपपुर निवासी गणेश प्रसाद राठौर और मध्य प्रदेश के ही छतरपुर के कुसमा महाराजपुर के रहने वाले प्रमोद सैन, मनोज रैकवार को गिरफ्तार कर लिया गया।पूछताछ के दौरान तीनों लोगों ने बताया कि वह डिमांड के अनुसार अलग-अलग जिलों में गांजा की सप्लाई करते थे और इसे दूसरे राज्य से लाए थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए तीनों लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।