Skip to main content

DlightNews

*सनराइज पावर सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वाधान में मिशन शक्ति के जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया* वरिष्ठ संवाददाता,गोरखपुर* गोरखपुर।कस्तूरबा गांधी इंटर कॉलेज तुरा बाजार गोरखपुर में मिशन शक्ति के जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर महिला थाना की थाना उपनिरीक्षक सुनीता सिंह और उनकी पूरी टीम रही जिसमें मीरा उपाध्याय और मनीष दुबे ने मिशन शक्ति को प्रमोट किया और उसके साथ भी साइबर क्राइम की जानकारी दी साथ सभी प्रमुख हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी गई ,   
इस कार्यक्रम में सनराइज ट्रस्ट की सेल्फ डिफेंस की टीम ने पूरा सहयोग किया और सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी तथा स्कुल कि बच्चियो को इसकी ट्रेनिंग भी दी , जिसमें अंजनी श्रीवास्तव रितिका सिंह का मुख्य योगदान रहा , इसके अलावा अलावा कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्य नेहा सिंह ,खुशबू गिरी, प्रियांशी कनौजिया, विकास गिरी, सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया  
स्कूल प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भरपूर सहयोग दिया जिसमें स्कूल की प्रधानाध्यापक अंजनी श्रीवास्तव का विशेष रूप से योगदान रहा 
सनराइज पावर ट्रस्ट की अध्यक्ष तनु शर्मा और जितेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था ऐसे कार्यक्रम का आयोजन लगातार कर रहा है जिससे बच्चियों का सर्वांगीण विकास हो उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को अपने विवेक और शारीरिक शक्ति पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है साथ ही व्यक्तित्व विकास से अंदर की आत्मा शक्ति और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि महिलाओं को बिना विकसित किया भारत का विकास नहीं हो सकता है ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।