Skip to main content

DlightNews

*उरई में गृहमंत्री के खिलाफ बसपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन,जिलाध्यक्ष– अतर पाल सिंह* 
इंसेट 👉सड़क पर उतरकर बसपा के कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा– धीरेंद्र चौधरी 

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सदन में संविधान पर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को उरई मुख्यालय पर बसपा जिला अध्यक्ष अतर पाल सिंह कुआखेड़ा के नेतृत्व में बसपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बसपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पर गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। साथ ही गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। वहीं बसपा के जिला अध्यक्ष अतरपाल सिंह कुआखेड़ा एवं धीरेंद्र चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की है।बता दे की संसद में संविधान कर चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी। जिस तरह से विपक्ष लगातार अंबेडकर जी का नाम जप रहे है। इतना भगवान का नाम जपते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिलता। इसको लेकर पहले विपक्षी दल द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पिछले हफ्ते इसको लेकर पूरे देश में विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।