रोटरी क्लब का पीलीभीत द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित विराट रोटरी शरद मेला इस बार ड्रामड राजकीय इंटर कॉलेज में 24 .25. 26 .27. 28 दिसंबर 24 को लगाया जाएगा!! मेला मीडिया प्रभारी रोटेरियन डॉक्टर अनिल सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष मेले का उद्घाटन 24 दिसंबर साइम 4:00 बजे जिलाधिकारी पीलीभीत श्री संजय कुमार द्वारा किया जाएगा तथा समापन 28 तारीख को राज्य मंत्री माननीय श्री संजय गंगवार जी द्वारा होगा।। आज विराट रोटरी शरद मेला के व्यापक विचार व प्रचार हेतु एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन स्थानीय सिल्वर लीफ होटल में हुआ, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए क्लब अध्यक्ष श्री पंकज महातिया ने मेले के बारे में विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी,, मेला अध्यक्ष एडवोकेट राहुल अग्रवाल ने बताया की मेले में इस बार विशेष करके 25 तारीख को अलीशा नाइट तथा 27 दिसंबर को पंजाबी नाइट रंजीत रंधावा के द्वारा आयोजित की जा रही है।। रोटरी क्लब के सचिव डॉक्टर प्रांजल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मेले में एकल नृत्य प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, गिफ्ट पैकिंग प्रतियोगिता ,एकल गायन प्रतियोगिता ,पेंसिल स्केच प्रतियोगिता ,वायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता ,हास्य कवि सम्मेलन, जादूगर ,फैशन शो ,वायरलेस कुकिंग, फैंसी ड्रेस ,बेस्ट पेंटिंग प्रतियोगिता ,ग्रुप डांस प्रतियोगिता, बेबी हेल्थ शो,म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट प्रतियोगिता, नेल आर्ट प्रतियोगिता कबाड़ से धमाल प्रतियोगिता ,आदि अनेकों कार्यक्रम बच्चों से लेकर बड़ों तक के रखे गए हैं। रोटरी क्लब के पीआर ओ रोटेरियन रवि देव शर्मा ने बताया कि इस बार कठपुतली डांस, रंगोली प्रतियोगिता और फ्लावर शो को प्रतिदिन 24 से 28 तक रोजाना किया जाएगा।। मेला मीडिया प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना ने अंत में सभी को सूचित किया कि मेले में₹100 का एक टिकट भी जनता जनार्दन के लिए सेवा कार्यों हेतु रखा गया है, जिसमें बंपर पुरस्कार मोटरसाइकिल, स्कूटी ,फ्रिज , लगेजट्रॉली तथा इसके अतिरिक्त रोज मेले में ₹25 का प्रवेश शुल्क मेला दर्शन हेतु रखा गया है ,,जिसमें प्रतिदिन मिक्सर ग्राइंडर का पुरस्कार जनता के लिए निकला जाएगा ।।मेला चेयरमैन एडवोकेट राहुल अग्रवाल ने बताया कि मेले से प्राप्त आय को हमेशा की भांति समाज के हितार्थ कार्यों एवं सेवा के कार्यों में व्यय किया जाएगा।। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोटरी क्लब के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, सचिव डॉक्टर प्राजंल अगरवाल , मेला चेयरमैन एडवोकेट राहुल अग्रवाल, पी आर ओ रवि देव शर्मा , मेला मीडिया प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना, रचित अग्रवाल तथा इंजीनियर गौरव अग्रवाल उपस्थित थे।।
DlightNews
Comments
Post a Comment