Skip to main content

DlightNews

सफाई कर्मचारीयों की कार्य क्षमता को बढ़ाने को दिया प्रशिक्षण बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट                

फतेहगंज पश्चिमी _ स्वच्छ भारत मिशन नगरीय अंतर्गत नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में सफाई कर्मचारीयों की कार्य क्षमता बढ़ाने व उनके कार्य में कुशलता लाने के लिए एक दिन का प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम रखा गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक शोभित सिंह, प्रशिक्षण दात्री संस्था जन मानव कल्याण समिति से आर्यन शर्मा, देवेश शर्मा ने सफाई मित्रों व कार्मिकों की कार्य क्षमता बढ़ाने एवं नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था को लेकर टिप्स दिए गए। और कहा कि अपना कार्य दुसरे दिन को लेकर न छोड़ें। ऐसा करने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होता ही है और दूसरे दिन अधिक कार्य करना पड़ता है, जिसे जो कार्य दिया गया है उसे बखुबी अपना कर्तव्य समझकर निर्वाह करें। ऐसा करने से उनका कार्य बेहतर होगा और वह प्रशंसा की पात्र भी बनेंगे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम, चेयरमैन इमराना बेगम, अवर अभियंता सरोज कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त कर नगर को साफ और स्वच्छ रखने की बात कही। और डोर टू डोर कूड़ा कचरा उठाने एवं गीला और सुखा कचरा अलग रखने की बात कही। प्रतिक्षण के अंत में सफाई व्यवस्था को बनाए रखना व स्वच्छता बनाए रखने में अथक परिश्रम करने वाले सफाई कर्मचारीयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक बेला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, जगत सिंह उर्फ सनी, सुपरवाइजर गौरव, विशाल भारती, विक्की भारती, फईम अली, मनोज सैनी, रमन बाबू, केहर सिंह, सोमपाल, रामचंद्र राठौर, सफाई नायक रमेश चंद्र, राजेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।