Skip to main content

DlightNews

*प्रतापगढ़*

*पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर खनन माफिया ने ली मासूम की जान*

*लवारिस बताकर अस्पताल में छोड़कर भागे खनन माफिया*


*घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा मानधाता पुलिस को दी गई*

 प्रतापगढ़। मांधाता थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव के पूरे वीर राम का पुरवा की घटना प्रकाश में आया है जहां खनन माफिया द्वारा मिट्टी खुदाई का काम चल रहा था तो दूसरी तरफ नाबालिक द्वारा ट्रैक्टर ट्राला पर मिट्टी लोडकर ईट भट्ठे परभेजा जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर पलटने से नाबालिक मासूम चोटहिल हो गया। घटना के बाद खनन माफिया इलाज के लिए नाबालिक को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल मासूम को मृतक घोषित किया।

बता दे कि रात को गाजीपुर गांव के वीर राम के पुरवा में अवैध खनन कार्य चल रहा था। मिट्टी खनन का कार्य रविदेव पांडेय के खेत से भट्टा संचालक मुज्जमिल के भट्टे पर जा रही थी। ट्रैक्टर चालक हिमांशु पुत्र दिनेश निर्मल उम्र लगभग 17 वर्ष ट्रैक्टर ट्राला में मिट्टी भरने पहुंचा लेकिन उसे पता नहीं था कि सामने उसका काल खड़ा हुआ है जैसे ही ट्रैक्टर लेकर खेत से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था कि ट्रैक्टर पलट गया और उसे गहरी चोटे आ गई। आनन फानन में खनन माफिया ने हिमांशु को लेकर अपनी गाड़ी पर बैठाकर जिला मेडिकल कॉलेज इलाज कराने पहुंचे लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टर ने हिमांशु को मृत घोषित किया, यह सुनते ही खनन माफिया हिमांशु के शव को लावारिस छोड़ कर एक दो तीन हो गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा शव को अकेला देख कर उसे लावारिस देखकर पीएम के लिए भेजकर मान्धाता पुलिस को इसकी जानकारी दी। अगर इसी प्रकार से खनन माफिया मासूमों से कार्य कराते रहे और उनकी जाने जाती रही तो श्रम विभाग का कार्य क्या है क्योंकि सुनिश्चित वही करता है की कार्य करने वाला व्यक्ति बालिक हैं या नाबालिक अगर किसी संस्थान द्वारा कार्य कराया जाता है तो कार्यवाही श्रम विभाग ही करता है ऐसे में इस घटना के बाद अब देखना है कि जिला प्रशासन और पुलिस विभाग इन खनन माफिया के विरुद्ध क्या कार्यवाही करती हैं और पीड़ित को न्याय कैसे मिलेगा यह प्रश्न अब यक्ष प्रश्न बन गया है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।