Skip to main content

DlightNews

*रामपुर में 'अल्फ़ाज़ अपने' फाउंडेशन द्वारा एक बार फिर आयोजित हुआ ओपन माइक कार्यक्रम* बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 

रामपुर: अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन, सामाजिक और साहित्यिक संस्था, ने आज रामपुर के बिग बॉस कैफे में एक शानदार ओपन माइक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर भर के उभरते हुए कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, और समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनक चौधरी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूरा हॉल कार्यक्रम के दौरान उत्साह से भरा हुआ दिखाई दिया।  

कार्यक्रम में आयुषी अग्रवाल, अब्दुल हनन, गंगा सिंघल, अनीस अहमद, कार्तिक जायसवाल, प्रथम खंडेलवाल, हिमांशु वर्मा, आकृति, अभिव्यक्ति, अमर, आदि ने अपनी कविताओं से श्रोताओं को भावुक किया। वहीं गायन में प्रथम गुप्ता, अंशिका वार्ष्णेय, आव्या कपूर, माधव श्रीवास्तव, शुभ वर्मा, शिवम शर्मा, प्रियांशु, सूफियान, हर्षल, ऋषभ, यश भटनागर, वत्सल, ने अपनी आवाज का जादू चलाया।  

साथ ही शौर्य सक्सैना, आयुष चौहान, अंशिका जिंदल ने अपनी स्टैंड अप कॉमेडी से दर्शकों को हंसी से लोट-पोट कर दिया।  

कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्फ़ाज़ फाउंडेशन की संस्थापिका अभिव्यक्ति सिन्हा ने की, जबकि सह-संस्थापक अमर सक्सैना ने तकनीकी कार्यों की व्यवस्था देखी। संचालन की जिम्मेदारी मैनेजिंग डायरेक्टर आकृति सिन्हा ने संभाली, जबकि पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ऋषभ सक्सैना, वत्सल, हर्षल, यश, प्रथम, नंदनी और अन्य टीम सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए और अपनी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।   

अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन अपने ओपन माइक कार्यक्रम और साहित्यिक अभिव्यक्ति का आयोजन मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, चंदौसी, दिल्ली जैसे विभिन्न शहरों में भी करता है, जिससे यह युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा को साझा करने का एक व्यापक मंच प्रदान करता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।