Skip to main content

DlightNews

*उरई में सिटी सेंटर रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का जालौन डीएम अध्यक्षता में आयोजन किया गया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले के उरई स्थित सिटी सेंटर में रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने युवाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने की बात कही।रोगियों को प्रोटीन युक्त पोषण किट प्रदान की जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान एक जीवन बचाने वाला कदम है। उन्होंने बताया कि प्रसव के दौरान महिलाओं को, सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को और थेलेसीमिया जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों को रक्त की जरूरत होती है। ऐसे में आपका दिया हुआ रक्त इन जरूरतमंदों के लिए जीवन दान बन सकता है।शिविर के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने "टीबी मुक्त भारत अभियान" के तहत क्षय रोगियों को गोद लिया। जिलाधिकारी ने रोगियों को प्रोटीन युक्त पोषण किट प्रदान की। कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी और समाज के गणमान्य लोग इन मरीजों को गोद लें और उनके स्वस्थ होने तक उनकी दवा और देखभाल सुनिश्चित करें। टीबी मरीजों को समय पर दवा दी जाए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि टीबी मरीजों को समय पर दवा दी जाए। मरीज दवा को पूरी छह महीने की अवधि तक खाएं। साथ ही दो से छह महीने के बीच फॉलोअप करवाना भी सुनिश्चित करें। ताकि मरीज की स्थिति की जांच हो सके।जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि टीबी मरीजों को छह महीने की अवधि में 6,000 रुपये की सहायता राशि दो किस्तों में दी जा रही है। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में पहुंचाई जा रही है। ताकि वे पोषण युक्त आहार ले सकें। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र देव शर्मा, क्षय रोग अधिकारी, और रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।