Skip to main content

DlightNews

*झांसी में पति-पत्नी को तलवार से काटा: घर के बाहर युवक पर हमला किया*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। आरोपी पड़ोसी तलवार और फरसा लेकर घात लगाकर बैठा था। जैसे ही युवक दूध बेचकर घर पहुंचा तो सीधे हमला कर दिया। मरने तक उस पर वार करता रहा। जब चीख सुनकर पत्नी बचाने दौड़ी तो उसे भी मार डाला। बताया जा रहा है कि डबल मर्डर के बाद आरोपी थाने जा रहा था। रास्ते में पुलिस मिलने पर उसने सरेंडर कर दिया। पूरा मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के कुटोरा गांव की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दूध का काम करता था पुष्पेंद्र मृतकों की पहचान पुष्पेंद्र घोष (40) और उनकी पत्नी संगीता देवी (35) के रूप में हुई है।पुष्पेंद्र के चाचा कृष्णा घोष ने बताया कि पुष्पेंद्र दूध का काम करता था। मंगलवार सुबह वह दूध देने के लिए डेयर पर गया था। सुबह लगभग 8 बजे वह घर के बाहर पहुंचा। यहां पर पड़ोसी काशी प्रसाद घात लगाए बैठा था। जैसे ही पुष्पेंद्र अपने घर के अंदर जाने लगा तो उसने पीछे से तलवार और फरसा से हमला कर दिया। हमले से पुष्पेंद्र नीचे गिर गया। वह मरते तक उस पर वार करता रहा। चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी संगीता बाहर भागी और पति को बचाने की कोशिश करने लगी। तब आरोपी ने संगीता पर भी वार कर दिए। हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पत्नी की चल रही थी सांस हमले के बाद आसपास के लोग और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। तब तक पुष्पेंद्र की मौत हो चुकी थी, जबकि संगीता की सांस चल रही थी। तुरंत उसे प्राइवेट वाहन से गुरसराय सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।चाचा ने बताया कि, घटना के समय पुष्पेंद्र के पिता खेत पर गए थे। जबकि मां मूर्ति देवी और पत्नी संगीता घर का काम कर रही थी। लोग जब तक पहुंचे तो आरोपी भाग चुका था।हथियार लेकर थाने जा रहा था आरोपी परिजन कर्ण प्रताप सिंह ने बताया कि डबल मर्डर के बाद आरोपी काशी प्रसाद तलवार-फरसा लेकर भाग गया। वह सीधे थाने में सरेंडर करने जा रहा था। रास्ते में पुलिस मिली तो उसने रोक लिया और बताया कि मर्डर करके आया हूं। खून से सने हथियार देखकर पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सुधा सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर डबल मर्डर का कारण तलाश रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।