Skip to main content

DlightNews

मीरगंज तहसील में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी 10 तारीख दिसंबर को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन। बरेली से जिला संवाददाता अभिनव रस्तोगी की रिपोर्ट                         

जनपद बरेली मीरगंज _ गरीब किसान की जमीन पर दबंग भू माफिया द्वारा अवैध कब्जा करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारी 10 दिसंबर को करेंगे धरना प्रदर्शन।                         
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष अरुण राठी ने बताया कि मीरगंज तहसील क्षेत्र के गांव बूंची के एक गरीब किसान जगदीश कश्यप की एक बीघा जमीन है जिसकी गाटा संख्या 374 हैं, जिस पर गांव के एक दबंग भू माफिया ने कब्जा कर लिया है, उक्त प्रकरण में गरीब किसान कई वर्ष से (काफी समय से) तहसील मीरगंज कार्यालय एवं उपजिलाधिकारी महोदय के कार्यालयके चक्कर काट कर थक हार गया है, घर में खाने को कुछ भी नहीं है, पीड़ित परेशान लाचार है उपजिलाधिकारी महोदय पीड़ित की परेशानी को सुनने को तैयार ही नहीं है। जबकि पीड़ित के पास उसकी जमीन के (दस्तावेज) कागजात भी हैं, लेकिन एसडीएम महोदय राजनीतिक दबाव में किसान को उसका हक दिलवाने में असफल साबित हो रही हैं, इस लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मीरगंज तहसील में 10 दिसंबर को उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने सुबह 10 बजे धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी ने मीरगंज तहसील के सभी पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे भारी तादात में मीरगंज तहसील पहुंचने का आदेश दिया।                              

बरेली जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने बताया कि माननीय मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण राठी के आदेश अनुसार मीरगंज तहसील के सभी ब्लाकों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 10‌ बजे मीरगंज तहसील में धरना प्रदर्शन में पहुंचने का काम करेंगे। जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में नहीं पहुंचेगा उसे तत्काल प्रभाव से उसकी सदस्यता खत्म कर बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।