Skip to main content

DlightNews

*झांसी में पेड़ से लटकी मिली पति-पत्नी की लाशः पुलिस मौके पर पहुंची*
इंसेट 👉पुलिस सुसाइड के कारणों की जांच में जुटी

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह उन दोनों का शव खेत में जामुन के पेड़ में फंदे पर लटकता मिला। ग्रामीणों ने दोनों के शव को पेड़ से लटका देखा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी तक उनके सुसाइड की वजह मालूम नहीं चल सकी है। घटना पूंछ के सेसा गांव की है। अकेले रहते थे पति-पत्नी सेसा गांव निवासी शिव प्रकाश सिंह गुर्जर (58) पुत्र नाथू सिंह और उनकी पत्नी रामूराजा (55) गांव में रहकर खेती किसानी करते थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। बेटा उनके बड़े भाई के पास रहता था। इन दिनों खेत में दोनों रहकर फसल की रखवाली करते थे। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत में गए, तब शिव प्रकाश एवं रामूराजा का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ था।थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक, प्रारंभिक छानबीन में दोनों के सुसाइड करने की बात सामने आई है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी। दंपती के सुसाइड करने की बात मालूम चलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।