Skip to main content

DlightNews

*जोल्हूपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, परिवार जनों के घर में छाया माता*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले कालपी विधानसभा क्षेत्र में बागी निवासी के एक युवक ने पति-पत्नी के विवाद होने से 25 साल के युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या जोल्हूपुर मोड़ में कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर रेलवे ट्रैक पर हुई। अर्जुन जो कि कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बागी का रहने वाला था, दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी पत्नी शशि ससुराल में रहती थी। पुलिस कर रही मामले की जांच चार दिन पहले अर्जुन दिल्ली से घर आया था। सोमवार को खाना खाने के दौरान उसकी पत्नी से इस बात पर विवाद हो गया कि वह इस बार दिल्ली क्यों नहीं जाएंगी। इसी विवाद के बाद अर्जुन घर से बिना बताए निकल गया और रात को उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।रात 11 बजे के आसपास अर्जुन का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। जिसे देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को खबर दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद अर्जुन ने यह कदम उठाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...