Skip to main content

DlightNews

*फुटबॉल कप का फाइनल: चित्रकूट ने जीता छठवां फुटबॉल मैच कालपी विधायक ने, 21 हजार का नगद पुरस्कार

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में कालपी के एमएसएबी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित हुए छठवीं राज्यस्तरीय बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में चित्रकूट ने जीत हासिल कर ली है। कानपुर की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी द्वारा ट्रॉफी दी गई, साथ ही टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार भी दिया गया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि फुटबॉल का जो जुनून आज कालपी के मैदान में देखने को मिला, निश्चित रूप से यहां की प्रतिभाओं को प्रदेश और देश स्तर पर खेलने का मौका प्रदान करेगी, फुटबॉल टूर्नामेंट को बढ़ावा देने के लिए जो भी सहयोग होगा वह देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इससे पहले फाइनल मुकाबला में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लिया गया, जहां कालपी विधायक ने कबूतर उड़ाकर मैच का शुभारंभ किया। जिसके बाद हजारों दर्शकों की मौजूदगी में यह फाइनल मुकाबला खेला गया।कानपुर और चित्रकूट की टीमों के खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन खेल दिखाए, दोनों टीमों ने पहले हाफ में गोल करने की भरकस कोशिश की, मगर कोई भी टीम पहले हाफ का गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर हावी रही और दूसरे पर एक-एक गोल दागने में कामयाब रही। दोनों टीमों गोल करने में नाकाम रही, जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में गया, जिसमें चित्रकूट की टीम ने कानपुर की टीम को शूटआउट में हराते हुए खिताब जीत लिया, इसके बाद दर्शन उत्साहित दिखाई दिए। इस बीच विजई टीम को 21000 रुपए के नगद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15000 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गय

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।