Skip to main content

DlightNews

राम कथा में ग्लोबल हॉस्पिटल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

डॉ विनोद राठौर के नेतृत्व में कुशल डॉक्टर्स की टीम ने की मरीजों की निशुल्क जांचे  

बरेली। ग्रीन पार्क स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल समय समय पर बरेली मंडल में एवं बरेली से बाहर शहरों में मरीजों के लिये निशुल्क जांच कैम्प का आयोजन करता रहता है। इस कड़ी में ग्लोबल हॉस्पिटल द्वारा टियूरी गाँव में आयोजित सात दिवसीय राम कथा - ज्ञान यज्ञ में पूर्व ग्राम प्रधान देवेन्द्र वर्मा के आग्रह पर डॉ विनोद राठौर के नेतृत्व में कुशल डॉक्टरों की टीम ने एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। कथा वाचक पंडित अरविंद शास्त्री ने भक्तों हेतु निःशुल्क चिकित्सा शिविर के लिए गंभीर रोग विशेषज्ञ डॉ विनोद राठौर एवं उनकी टीम की सराहना की। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों की निशुल्क जांच की गयीं, जिसमें शुगर, बी पी, काला पीलिया, हेपटाइटिस बी व सी आदि की जांच की गई। शिविर में उपस्थित महिला, बच्चों, बुजुर्ग, निर्धन व असहाय मरीजों की डॉक्टर विनोद राठौर व टीम के द्वारा निशुल्क जांच कर मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गयीं। साथ ही ईसीजी, एक्स-रे एवं खुन की जाँच पर पचास प्रतिशत की छूट भी प्रदान की गई। महिला मरीजों के लिये कैम्प में महिला डॉक्टर भी उपस्थित रहीं। इस प्रकार एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर के लिए आए मरीजों ने खुशी जाहिर की एवं कैम्प के लिए डॉ विनोद राठौर एवं अन्य डॉक्टरों एवं उनकी समस्त टीम के प्रति आभार भी व्यक्त किया। राम कथा के संपन्न होने पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।