Skip to main content

DlightNews

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपाईयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई।
 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की 100 वी जयंती बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी मण्डल के हर बुथ पर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।रहपुरा बुथ 371 पर मुख्य अतिथि मीरगंज क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। उसके बाद डॉक्टर डीसी वर्मा ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा कराए गए कार्य एवं संघर्ष के बारे में जानकारी दी। और कहा कि अटल जी के विचार और कर्तव्य निष्ठा को सदैव याद किया जाएगा।                             
उसके बाद सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मिलकर फतेहगंज पश्चिमी से रहपुरा, मीरापुर में बनी नई सड़क पर एक मार्च निकाला। इस दौरान विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि आज हम लोगों ने नई सड़क पर जो पैदल मार्च निकाला है। वह अटल बिहारी वाजपेई की याद में निकाला है।                      
आपको बता दे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 25 दिसम्बर 2000 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी। जिससे गांवों के विकास के द्वार खुले हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए आवागमन सुगम हो सका। इस मौके पर कार्यक्रम सयोंजक सौरभ पाठक, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, केपी राना, कैलाश शर्मा, अमित साहू, संजीव शर्मा, ठाकुर धीरेंद्र सिंह, सचिन चौहान, सूरज राठौर, राजेश राजपूत जगतपाल, लालमन, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजकुमार कश्यप, करुणा शंकर तिवारी समेत कई अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर पैदल मार्च में भाग लिया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।