Skip to main content

DlightNews

भाजपा महानगर के छह मंडल अध्यक्ष हुए घोषित। विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने दी बधाई            
 बरेली के जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 
जनपद बरेली _ भारतीय जनता पार्टी ने रविवार रात बरेली महानगर के छह मंडल अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि निर्वाचित किए गए हैं बरेली के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने बताया कि पिछले दिनों पारदर्शी तरीके से बरेली के सभी 9 मंडल अध्यक्षों का चुनाव संपन्न किया गया था। चुनाव पर्यवेक्षक के निर्देश में सभी मंडल के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए तीन नाम प्रस्तावित कर लखनऊ भेजे गए थे इसमें से ही मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया है। और उन्होंने बताया कि साई नाथ से बृजेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष और श्रीमती पूनम गौतम जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुई है। बांके बिहारी से मोहित अरोड़ा मंडल अध्यक्ष और विक्रम शर्मा जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं। हरमिलाप राजीव कश्यप मंडल अध्यक्ष और दिनेश गिरी जिला प्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं। सीबीगंज से अजय मौर्या और ज्ञान प्रकाश लोधी जिला प्रतिनिधि बने हैं। टीबरी नाथ से श्रीमती शिखा मल्होत्रा मंडल अध्यक्ष और विशाल वर्मा जिला प्रतिनिधि और पूर्वी से जयदीप वाल्मीकि मंडल अध्यक्ष और राम बहादुर मौर्य जिला प्रतिनिधि बनाए गए हैं।                   

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बरेली महानगर में 6 मंडल अध्यक्ष बनाएं जाने पर सभी मंडल अध्यक्षों को मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, विधायक संजीव अग्रवाल, वन मंत्री विधायक अरुण कुमार सक्सेना, विधायक संजीव अग्रवाल, जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला मंत्री सोमपाल शर्मा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, जिला संयोजक सोशल मीडिया प्रभारी कैलाश शर्मा, चक्रवीर सिंह चौहान, भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, जगत सिंह उर्फ सनी, वरिष्ठ व्यापारी हिमांशु अग्रवाल, राम गुप्ता, व्यापारी सचिन चौहान, सभासद प्रदीप गुप्ता, संजीव शर्मा, हरीश गंगवार, अबोध सिंह आदि ने बधाई दी। 

मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा ने बताया कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडे की संस्तुति पर बरेली महानगर निम्न मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किए गए हैं। हमने सभी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। और सभी मंडल अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यों की प्रचार प्रसार करने की बात कही। और बताया कि जल्द ही फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़ शेरगढ़ मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी जल्दी कर दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।