*प्रतापगढ़*
मान्धाता नगर पंचायत द्वारा मान्धाता बाजार, जेठवारा रोड और विश्वनाथगंज रोड पर नगर पंचायत सीमा तक सड़क के दोनों किनारे पटरी पर इंटर लाकिंग बिछाई जा रही है, संजय चौराहे से पूरे कौली तक बिछाई जा रही इंटर लॉकिंग में जमकर अनियमितता है और मानक के विपरित काम किया जा रहा है जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया है भाजपा नेता राम प्रसाद विश्वकर्मा ने तो निर्माण स्थल पर पहुंच कर इंटर लॉकिंग विकास कार्य में चल रही अनियमितता पर जोरदार विरोध प्रकट किया था, पूरे कौली से विश्वनाथगंज रोड पर चल रही इंटर लॉकिंग बिछाने में घटिया और खराब ईट का इस्तेमाल किया जा रहा है दुपहिया वाहनों के चढ़ने से ईट टूट जा रही है, ईट खराब लगाई जा रही है जिसकी चर्चा क्षेत्र में चल रही है, इंटर लॉकिंग बिछाने में अनियमितता और मनमानी भ्रष्टाचार चल रहा है लेकिन कमीशनखोरी में मस्त मान्धाता नगर पंचायत इओ को कार्य स्थल पर जाने का समय नहीं है जिससे ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं, क्षेत्र की जनता का कहना है कि घटिया ईट से नगर पंचायत को नुक्सान हो रहा है और भविष्य में सड़क जर्जर हो जायेगी नगर पंचायत मांधाता में चर्चा के अनुसार ईओ मांधाता भाजपा नेता का रिश्तेदार बताता है खुद को और कौली के पुरवा सड़क किनारे इंटर लॉकिंग करवाने वाला ठेकेदार भी भाजपा नेता का रिश्तेदार बताता है अधिकारी और ठेकेदार दोनो भाजपा नेता का रिश्तेदार बताकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और भाजपा सरकार जीरो टोरोलेंस की बात करती हैं।
Comments
Post a Comment