Skip to main content

DlightNews

कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में पूर्व सैनिकों की हुई मासिक बैठक।                         
 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी उनासी चौराहे पर आज पूर्व सैनिक सुनील सिंह के ढाबे होटल पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के बैनर तले पूर्व सैनिकों की (बैठक) मीटिंग की हुई। मीटिंग में पूर्व सैनिक के वरिष्ठ संरक्षक कर्नल पुरुषोत्तम सिंह और संरक्षण कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिकों और उनके परिवार को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आपस में सबको मेल मिलाप से रहने के लिए जागरूक किया। और उन्होंने सैनिकों और उनके परिवार को पूर्ण सहयोग एवं हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया। कैप्टन डॉक्टर आरके भारद्वाज में सैनिकों और उनके परिवार को ठंड एवं बीमारियों से बचने के लिए गर्म पानी पीने एवं शरीर को पूरा कवर कर गर्म कपड़े पहने की सलाह दी। सूबेदार मेजर वीपी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सैनिकों को वेलफेयर के बारे में एवं मेडिकल और पेंशन एवं केंद्र सरकार और मिलिट्री से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी, एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुना और सुझाव दिए। मीटिंग के पश्चात सभी लोगों को जलपान कराया गया। मीटिंग उपस्थित लोगों में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर कोआडिनेशन कमेटी के अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीन सिंह, पूर्व सैनिक आर्डनरी आर्डिनरी कैप्टन रामकृष्ण गिरी, सूबेदार मेजर खेम बहादुर सिंह, सूबेदार मेजर राम सिंह, सूबेदार सत्यपाल शर्मा, पूर्व सैनिक तुलाराम मौर्य, हर्षवर्धन सिंह, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, भूपराम मौर्य, रूप बसंत गंगवार, कैलाशो वती, शकुंतला देवी, सत्यवती, बालो देवी, गंगाराम मौर्य, गंगाराम प्रजापति, शंकर लाल कश्यप, हरीराज सिंह, इंद्रपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सुखबीर सिंह, रामबाबू ,इरशाद खान, ढाकन लाल, अशोक गंगवार, उमेश गंगवार आदि मीटिंग में शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।