Skip to main content

DlightNews

अकाल तख्त साहिब के जत्थेदारों ने अकाली दल के झूठ और पाखंड का किया पर्दाफाश: रंधावा
डेराबस्सी, 2 दिसंबर
एक चौंकाने वाले खुलासे में, डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शिरोमणि अकाली दल पर पंजाब के लोगों को वर्षों तक धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल सालों से लोगों को झूठ बोलता आया है। लेकिन आज श्री अकाल तख्त साहिब ने दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया है । शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अकाली सरकार के दौरान हुई सभी गलतियों को स्वीकार कर लिया है। रंधावा ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने अकाली दल को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। सरकार में सांप्रदायिक मुद्दों से ध्यान भटकाया। सिख युवाओं पर अत्याचार करने वाले अधिकारियों को पदोन्नति दी गई
राम रहीम के खिलाफ दर्ज केस वापस ले लिया गया। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर जत्थेदारों को बुलाया और राम रहीम को माफ करने को कहा। पवित्र बीड साहिब की चोरी और अपमान के मामलों की जांच नहीं की गई। संगत पर लाठीचार्ज और फायरिंग की गई। रंधावा ने कहा कि युवाओं पर हुए अत्याचार की जांच के लिए कोई कमेटी नहीं बनाई। शिरोमणि कमेटी की ओर से राम रहीम के माफीनामे के विज्ञापन छपवाए गए। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि श्री अकाल तख्त साहिब से बनी पार्टी अपने मुद्दों से भटककर बात करने लगी है। 
इन्हें परमात्मा ने तो इन्हें बख्श दिया लेकिन जनता की अदालत में इन्हें माफी नहीं मिलेगी। श्री अकाल तख्त साहिब ने प्रकाश सिंह बादल से 'फख्र-ए-कौम' सम्मान वापस ले लिया गया है जो एक बहुत बड़ी बात है। क्योंकि जिस वक्त ये सारी गलतियां हुईं, उस वक्त वो राज्य के मुख्यमंत्री थे। विधायक रंधावा ने कहा कि अकाली दल की आज की लीडरशिप को नफरत ए क़ौम कहना गलत नहीं होगा। रंधावा ने कहा कि इन लोगों ने तो अकाल तख़्त के सामने भी आज झूठ बोलने की कोशिश की लेकिन जाथेदार साहब ने इनका झूठ पकड़ लिया। इन्होंने झूठ स्टेटमेंट देने की कोशिश की।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।