Skip to main content

DlightNews

*झांसी में नशे में चूर कार सवार ने दरोगा को मारी टक्कर*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी रविवार रात करीब सवा दस बजे शराब के नशे में चूर युवक बेकाबू कार लेकर सड़क पर मौत बनकर दौड़ता रहा। जीवनशाह तिराहा से जेल चौराहे के बीच आधा दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन चालकों को टक्कर मारते हुए भागा। एसएसपी ऑफिस के पास पहुंचने पर बैरीकेडिंग को टक्कर मारकर उड़ा दिया। उसी समय ड्यूटी खत्म करके लौट रहे कंट्रोल रूम प्रभारी सरवर सिंह भी उसकी चपेट में आ गए। दरोगा सरवर सिंह ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तब भागते समय युवक ने कार एसएसपी ऑफिस के बाहर गेट से भिड़ा दी। यहां से गाड़ी बैक करके जेल चौराहे की ओर भागने की कोशिश करने पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भिड़ गई।हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक कार छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया रात करीब 10 बजे कार सवार युवक सबसे पहले जीवनशाह तिराहे पर दिखा था। यहां से बड़ी स्पीड में वह कार लेकर निकला। कई दोपहिया वाहन उसकी चपेट में आकर घायल हुए, हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।एसएसपी ऑफिस के पास दरोगा को टक्कर मारने के बाद भी युवक ने कार नहीं रोकी। कार से जो युवक उतरा वह शराब के नशे में होने की वजह से बुरी तरह लड़खड़ा रहा था। उनका कहना है डिवाइडर पर कार के चढ़ने के थोड़ी देर बाद युवक के पिता कई गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने ही उस युवक को वहां से भगा दिया। कार एक प्रतिष्ठित व्यक्ति की बताई जा रही है। पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।