Skip to main content

DlightNews

*अटल बिहारी बाजपेई की जयंती में: उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा ने चौपाल लगाकर, बुजुर्गों को बांटे कंबल

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले की उरई तहसील में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न पं. अटल बिहारी वाजपेई का 100वां जन्म दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा ने डकोर विकासखंड के ग्राम पंचायत राहिया में भी अटल जी की जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ग्राम में एक भव्य रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। रैली के बाद, विधायक वर्मा ने बुजुर्ग ग्रामीणों को कंबल वितरित किए और उनके साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया।ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक गौरी शंकर वर्मा ने इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेई के कार्यों और उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पहला परमाणु परीक्षण किया था और अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद उन्होंने इसे सफलता पूर्वक अंजाम दिया। इसके साथ ही, अटल जी के नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की, जो आज भी भारतीय सैनिकों की वीरता का प्रतीक माना जाता है। विधायक ने कहा, "अटल जी न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी अपनी विचारधारा और नेतृत्व क्षमता के लिए प्रसिद्ध थे। विपक्ष में रहते हुए भी उन्हें UNO में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, जहां उन्होंने अपने शानदार उद्बोधन से पूरी दुनिया को प्रभावित किया।"
कार्यक्रम के दौरान, अटल जी की कविताओं का भी सम्मान किया गया, जो आज भी मंचों पर गाई जाती हैं। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित समाधिया, जय नारायण साहू, पुष्पेंद्र वर्मा, विपिन सेठ, प्रधान सूर्य पांडे, रामसेवक उमेश तिवारी, अरविंदर परिहार सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।