Skip to main content

DlightNews

*उरई से दिल्ली के लिए जल्द मिलेगी सीधी ट्रेन,सपा सांसद– नारायण दास अहिरवार
इंसेट 👉 जालौन के सपा सांसद ने की रेल मंत्री से ट्रेन चलाने की मांग

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने गत शुक्रवार को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से मुलाकात कर 50 किमी के अंतराल में बने दो टोल प्लाजा में से एक को हटाये जाने की मांग उठाई जबकि रेलमंत्री से मिलकर श्रम शक्ति एक्सप्रेस को उरई से चलाने की मांग भी उठाई। केन्द्रीय मंत्रियों ने दोनों समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। उक्त बात सरकारी सांसद कार्यालय पर वार्ता करते हुए सपा सांसद नारायणदास अहिरवार ने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर बताया कि जालौन के आटा एवं एट टोल प्लाजा के बीच 60 किमी का अंतराल होने से इनमें एक टोल को खत्म किया जाये। उन्होंने ने यह भी कहा कि तहसील लहार भिंड से उरई तक झांसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 552 का एक्सटेंशन स्वीकृति किया जाये तथा गवालियर से कानपुर के लिए सबसे कम दूरी का मार्ग ब्यावसायिक हो जायेगा।उरई। सपा सांसद ने रेलमंत्री से मिलकर बताया कि गरौठा-भोगनीपुर में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। दिल्ली के लिए सीधी रेल सेवा न होने से स्थानीय दिल्ली जाने के लिए समस्या पैदा होती है। इस लिए कानपुर से दिल्ली जाने वाली श्रम शक्ति एक्सप्रेस का रूट निधारित कर उरई से बढ़ा दिया जाये तो लोगों को दिल्ली जाने के लिए सीधी ट्रेन मिल सकेगी। दोनों केन्द्रीय मंत्रियों सांसद बात को सुनकर उसे पूरा करवाये जाने आश्वासन दिया है। इस दौरान सपा नेता राजीव शर्मा, रामबाबू कठेरिया, सनी यादव, प्रताप यादव बजरिया मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।