Skip to main content

DlightNews

*जालौन डीएम ने शीत लहर को देखते हुएं कालपी गौशालाओं का किया निरीक्षण

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले शीत लहर को दृष्टतगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज गौशालाओं का निरीक्षण कर सर्दी और शीतलहर से बचाव के कार्यों को देखा और संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने चमारी गौशाला, अस्थायी कान्हा गौशाला कालपी, और निर्माणाधीन कान्हा गौशाला कालपी व कान्हा गौशाला कदौरा का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें तिरपाल अलाव के अतिरिक्त पर्याप्त मात्रा पर भूसा स्टॉक, दाना, चोकर और खरी गौवंशो को खिलाया जा रहा है, सर्दी से बचाव हेतु तिरपाल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित पाई गई, गौशालाओं में पर्याप्त संख्या में सुरक्षित अलाव की व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया, ताकि गौवंशो को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।चमारी गौशाला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि गौशाला परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन गोवंशों को टैग नहीं किया गया, है उन सबको मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर भेज कर सभी छूटे हुए गौवंशो टैग करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही गौशाला के अंदर किए गए पौधरोपण की सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी कहा कि गौवंशों को समय पर हरा चारा और दाना चोकर इसी प्रकार दिया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और गौवंशों के पालन में पूरी सतर्कता बरती जाए। इस अवसर पर उप जिलाधकारी सुशील सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज अवस्थी, अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार शुक्ला आदि सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।