Skip to main content

DlightNews

नैशनल पीथीयन गेम्स: गतका मुकाबलों में हरियाणा रहा विजेता - पंजाब दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा

पीथीयन गेम्स की स्थापना छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुई : डा. बजिंदर गोयल

चंडीगढ़, 23 दिसंबर ( ) 
ताऊ देवी लाल स्टेडियम पंचकूला में हरियाणा में कल धूमधाम से समाप्त हुए पहले पीथीयन राष्ट्रीय सांस्कृतिक खेल-2024 में अन्य विरासती खेलों और मार्शल आर्ट सहित कई कलाओं में भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इंटरनेशनल काउंसिल से संबंधित पायथियन काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डा.बजिंदर गोयल झारखंड के पूर्व मंत्री  के नेतृत्व में भारत में पहली बार ये विरासत और कलात्मक प्रतियोगिताएं शुरू हुई है।
यह जानकारी देते हुए नैशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष स. हरजीत सिंह ग्रेवाल और उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह कलसानी ने कहा कि इन विरासती खेलों में 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में गतका खेल की औपचारिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिसमें देश के 12 राज्यों से लड़के और लड़कियों की टीमों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
नैशनल गतका एसोसिएशन के महासचिव हरजिंदर कुमार और वित्त सचिव बलजीत सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के दौरान हरियाणा की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती, जबकि पंजाब दूसरे और चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर रहा।
नतीजों की जानकारी देते हुए गतका एसोसिएशन ऑफ पंजाब के उपाध्यक्ष और टूर्नामेंट की तकनीकी टीम के प्रमुख सरबजीत सिंह लुधियाना ने बताया कि विजेता हरियाणा के खिलाड़ियों ने 5 स्वर्ण पदक, 2 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीता। उपविजेता पंजाब ने  खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। तीसरे स्थान पर रही चंडीगढ़ की टीम ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।
इसके अलावा, महाराष्ट्र ने 4 कांस्य पदक जीते जबकि झारखंड, जम्मू, दिल्ली, उत्तराखंड और तमिलनाडु ने 1-1 कांस्य पदक जीता।
पीथीयन गेम्स के बारे में बात करते हुए डा. बजिंदर गोयल ने कहा कि प्राचीन काल में ये खेल प्राचीन यूनान ग्रीस के चार पैनहेलनिक खेलों में से एक थे। यह खेल ओलंपिक खेलों के दो साल बाद और नेमेन और इस्थमियन खेलों के बीच हरेक चार साल बाद यूनान के डेल्फ़ी शहर में अपोलो के सम्मान में करवाया जाता था। पीथीयन खेल महत्व में ओलंपिक खेलों के बाद दूसरे स्थान पर गिना जाता था। इन खेलों में कला और नृत्य प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं। पीथीयन खेलों की स्थापना छठी शताब्दी ईसा पूर्व में हुई थी और ये 424 ईसा पूर्व तक आयोजित होते रहे।
गतका मुकाबलों में लड़कों का परिणाम इस प्रकार रहा।
फ्री स्टिक व्यक्तिगत प्रतियोगिता में हरियाणा के वारसप्रीत सिंह ने पहला, चंडीगढ़ के गुरलाल सिंह ने दूसरा, जबकि पंजाब के साहिब सिंह और महाराष्ट्र के पार्थखिस्ते ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
फ्री सोटी टीम इवैंट में हरियाणा के अनमोलदीप सिंह, वारसप्रीत सिंह, अरमानदीप सिंह विजेता रहे। पंजाब के जसप्रीत सिंह, गुरबाज सिंह, साहिब सिंह, ऋषभजीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चंडीगढ़ के अमनप्रीत सिंह, दमनवीर सिंह, गुरलाल सिंह, सतवंत सिंह और महाराष्ट्र से पृथ्वीराज पंडित, हर्षल पाटिल, पार्थ जाधव दूसरे, वल्लभ तीसरे स्थान पर रहे।
सिंगल सोटी टीम इवैंट प्रतियोगिता में पंजाब के दमनप्रीत सिंह, जसकीरत सिंह, गुरशरण सिंह, गुरकीरत सिंह ने पहला स्थान, हरियाणा के सिमरनजीत सिंह, जसकीरत सिंह, राजवीर सिंह, सरताज सिंह ने दूसरा स्थान जबकि चंडीगढ़ के मनमिंदर सिंह, प्रभाशीष सिंह, करणवीर सिंह, मनकीरत सिंह और झारखंड के सागर कुमार, वंश राज, शशि राज यादव तीसरे स्थान पर रहे।
सिंगल स्टिक व्यक्तिगत मुक़ाबले में पंजाब के दमनप्रीत सिंह पहले, चंडीगढ़ के करणवीर सिंह दूसरे जबकि जम्मू के सहिजपाल सिंह और हरियाणा के जसकीरत सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
लड़कियों की गतका प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
फ्री सोटी व्यक्तिगत इवैंट में हरियाणा की हरसिमरजीत कौर ने पहला, पंजाब की सुरमीत कौर ने दूसरा जबकि चंडीगढ़ की जश्नप्रीत कौर और महाराष्ट्र की दिशा सहगल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। फ्री सोटी टीम इवेंट में चंडीगढ़ की जसमीत कौर, जैस्मीन कौर, पवनीत कौर, जश्नप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की एकप्रीत कौर, तमन्ना, हरसिमरजीत कौर, हर्षप्रीत कौर ने दूसरा स्थान, उत्तराखंड की जशनदीप कौर, हरनीव कौर, अर्शदीप कौर और तमिलनाडु की वी. मेगावर्सानी, डी. नाओमिक, डी. श्रुतिक्षा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सिंगल सोटी टीम इवेंट में हरियाणा की अशमीत कौर, जसकीरत कौर, अरजमीत कौर, ने पहला स्थान हासिल किया। पंजाब की नमनप्रीत कौर, दलवीरप्रीत कौर, हरसिमर कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि दिल्ली की अनमोलदीप कौर, दिव्यांशी, भूमिका, इशिका मेहता और चंडीगढ़ की परनीत कौर सोही, हरप्रीत कौर, इशप्रीत कौर, हरमनप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
सिंगल सोटी व्यक्तिगत इवैंट में हरियाणा की अरजमीत कौर ने पहला, पंजाब की हरसिमर कौर दूसरे और चंडीगढ़ की हरमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रहीं, जबकि महाराष्ट्र की विजयलक्ष्मी पिंप्रिकर ने संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...