Skip to main content

DlightNews

*झांसी में पीसीएस-प्री परीक्षा, 29 केंद्रों पर प्रशासन के नजरों के देखरेख में कराई गई*
इंसेट 👉अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर बहुत टफ था

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में आज यानी रविवार को PCS प्री परीक्षा 29 केंद्रों पर हो रही है। पहली शिफ्ट का पेपर खत्म हो चुका है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर बहुत टफ था। संविधान और करंट अफेयर से जुड़े सवालों ने बहुत परेशान किया।दो शिफ्टों में होने वाली इस परीक्षा में 12466 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। दोपहर 2:30 बजे से दूसरी शिफ्ट का पेपर हो रहा है। नकल और पेपर लीक गिरोह को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक-एक अभ्यर्थी की 3 से 4 मिनट तक चेकिंग की गई।ललितपुर की नेहा कुशवाहा ने बताया कि पेपर में करंट के सवाल ज्यादा कठिन पूछे गए थे। संविधान के सवाल भी घुमाकर पूछे गए। अनुच्छेद के ज्यादा दिए गए थे। ओवरओल पेपर कठिन था। महोबा के गंभीर सिंह ने बताया कि मैं इलाहाबाद में तैयारी कर रहा हूं। जो पेपर आया, वो बहुत आसान है, लेकिन इकोनॉमिक्स के करंट के सवाल बहुत टफ थे। पढ़ने में उसमें टाइम लग रहा था। पेपर भी लेंदी था और टाइम टेकन था।पंजाब के अमृतसर से पेपर देने आई सौम्या का कहना है कि पेपर सामान्य था। डेट वाइज सवाल ज्यादा पूछे गए, इन्हीं सवालों ने ज्यादा परेशान किया है। वहीं, ललितपुर की प्रीति लक्षकार का कहना है कि करंट के सवाल ज्यादा थे। उन सवालों ने मुझे बहुत परेशान किया। झांसी की श्रद्धा ने बताया कि पेपर में तारीख से संबंधित वाले सवालों ने बहुत परेशान किया। दो शिफ्टों में हो रहा है पेपर कड़ी चेकिंग के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर आने दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकॉर्डर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुबह 9:30 बजे वाली पहली शिफ्ट की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक चल रही है। पहली शिफ्ट में शामिल अभ्यर्थी ही दूसरी शिफ्ट की परीक्षा में शामिल हुए हैं।परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की चेकिंग के लिए विशेष काउंटर बनाए गए है। यहां पर एक-एक परीक्षार्थी की चेकिंग की जा रही है। डुप्लीकेट परीक्षार्थी शामिल न हो पाए, इसके लिए कक्ष निरीक्षक एडमिशन कार्ड की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। साथ ही रेटिना और बॉयोमेट्रिक चेकिंग भी की जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...