Skip to main content

DlightNews

*जालौन में 14 सितंबर को लगेगी लोक अदालतः बैंकों को सुलह-समझौते के मामलों में तेजी लाने का दिया गया निर्देश*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आगामी 14 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला न्यायाधीश अचल सचदेव की अध्यक्षता में जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक एवं जिले के समस्त बैंकों के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक की गई। जो जिला दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित हुआ। सचिव राजीव सरन बोले- बकाया ऋण मामलों को प्राथमिकता दें बैंक प्रबंधक इस बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला जज राजीव सरन ने बैंक प्रबंधकों से आग्रह किया कि वे उन बकाया ऋण मामलों को चिन्हित करें जिनमें सुलह-समझौते की सम्भावना है, लेकिन वे पिछले लोक अदालतों में शामिल नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा कि इन मामलों की सूची तैयार कर, दावे या वादपत्र तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जमा कराएं।संख्या नहीं, गुणवत्ता पर दें जोर सचिव राजीव सरन ने बैंक प्रबंधकों को यह भी निर्देश दिया कि केवल संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से मामलों की सूची न बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस बात पर जोर दिया जाए कि अधिक से अधिक ऋणी उपभोक्ताओं को लोक अदालत के माध्यम से राहत मिल सके। इसके लिए बैंक प्रबंधकों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से समुचित वार्ता कर एनपीए की संख्या में कमी लाने के प्रयास करने चाहिए। ब्याज में छूट और बेहतर सहयोग की करें तैयारी बैंक अधिकारियों को सलाह दी गई कि वे ऋणी उपभोक्ताओं को ब्याज में अधिक से अधिक छूट देने के लिए पहले से तैयारी कर लें। सचिव ने विगत लोक अदालतों का हवाला देते हुए कहा कि कई बकायेदार रकम जमा करने को तैयार थे, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति इस बार नहीं होनी चाहिए।एनपीए मामलों के लिए विशेष तैयारी बैठक में यह भी बताया गया कि इस लोक अदालत के लिए बैंकों के बकाया ऋण और एनपीए से संबंधित मामलों को प्री-लिटिगेशन केस के रूप में चिन्हित किया जा रहा है। इन मामलों में कम से कम दो बार नोटिस भेजे जाएंगे और नोटिस के साथ-साथ राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पैम्फलेट्स का भी वितरण किया जाएगा प्रशासनिक और न्यायिक तैयारी पूरी
प्रशासन ने इस लोक अदालत के लिए पूरी तैयारी कर ली है, ताकि अधिक से अधिक मामलों में सुलह-समझौता हो सके और ऋणी उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। सभी बैंक अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी ओर से पूर्ण सहयोग दें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।