Skip to main content

DlightNews

*जालौन कदौरा क्षेत्र के कई गांव कागजों में दफन, होकर रह गया आटा और छौंक गांव का विकास*
इंसेट 👉 कई गांव में विकास कार्य न होने से परेशानियों का दंश झेल रहे ग्रामीण

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
कालपी (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले कालपी विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक कदौरा गांव के अन्तर्गत 66 ग्राम सभाएं आती है जिनमें से कुछ ऐसे गांव अभी भी है जो विकास कार्यों से कोसो दूर है। जहाँ अभी तक सड़क, पानी, नाली, मनरेगा रोजगार जैसे छोटे छोटे विकास कार्य व समस्याओं से ग्रामीण घिरे हुए है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिली भगत से गांव में रोजगार देने व समस्याओं के लिए उनसे कहने पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। कच्चे कामो को मनरेगा मजदूरों से न कराकर जेसीबी मशीन से कराया जाता है। ग्रामीणों ने दैनिक न्यूज़ वर्ल्ड टीम के संवाददाताओं को सर्वे के तौर पर ग्रामीणों ने संवाददाताओं की टीम को बताया कि ग्राम आटा, भदरेखी, अकोड़ी, छौंक, जोल्हूपुर मोड़, बरदौली निवाड़ी, लमसर, लोहरगांव, कुरहना कुआखेड़ा, पिपराया, मरगांया, मसगांया, चमारी, अकबरपुर इटोरा, आदिगांव में सड़के दलदल और कीचड़ से भरी हैं। सड़क मरम्मती करण व नालियों की साफ सफाई न होने से गांव के वाशिंदे परेशानियों से जूझ रहे है। शिकायत के बाद भी ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी समस्या का निवारण नही करते। वहीं विकास खंड कदौरा क्षेत्र के प्रधान और सचिव की मिली भगत के कारणों से ही ग्राम सभा से जुड़े ग्रामीणों से तीस तीस हजार रूपए का लालच देकर आवासों का फार्म ग्रामीणों का लिस्ट में नाम लिख रहे हैं प्रधान लेखपाल और सचिव की मिली भगत से गांव में धांधली का जोरो से कार्य चल रहा है । पत्रकार टीम ने जिलाधिकारी से शिकायत करके डीएम जालौन को अवगत कराया है। कदौरा ब्लाक के कई ग्राम सभा में धांधली पाए जाने पर जिलाधिकारी ने लापरवाह सचिव की जांच करने के निर्देश दिए । इसके बावजूद ब्लॉक के सचिवो का रवैया सुधरने का नाम नही ले रहे है और ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी भी नही चेत रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।