Skip to main content

DlightNews

*उरई में डीएम-एसपी ने निकाली तिरंगा यात्राः लोगों को किया प्रेरित*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में हर घर तिरंगा फहराने की दिशा में जनपदवासियों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ पुलिस लाइन से हुआ। जहां जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुलिस लाइन से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा जिले के विभिन्न चौराहों जैसे जिला परिषद चौराहा, अंबेडकर चौराहा, शहीद भगत सिंह चौराहा से होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यात्रा के दौरान पुलिस जवानों ने देशभक्ति के नारों के साथ 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के गगनभेदी उद्घोष किए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विभाजन विभीषण की संध्या पर आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी पुलिस जवानों के हाथों में तिरंगा था। वे उत्साहपूर्वक भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया
इस विशाल तिरंगा यात्रा में पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, एनसीसी कैडिट्स, स्काउड गाइड्स, छात्र-छात्राएं, सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान नागरिकों ने भी पुष्प वर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कहा, "हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज की विशाल तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग जाने की देश को स्वतंत्रता कैसे मिली। हम चाहते हैं कि इस अभियान से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत हो और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद रखा जाए।"
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अनुरोध किया कि वे अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान में भाग लें और स्वतंत्रता के महत्व को समझें। इस तरह की भावनात्मक और प्रेरणादायक पहल से जनपदवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गर्व और देशभक्ति की भावना को बल मिला है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।