Skip to main content

DlightNews

बैंक कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ की धोखाधड़ी, किसान यूनियन के पदाधिकारी बैठे धरने पर
बरेली अभिनय रस्तोगी की रिपोट
बरेली _ कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बैंक कर्मचारियों ने किसानों के साथ की धोखाधड़ी, किसान यूनियन के पदाधिकारी बैठे धरने पर। जानकारी के मुताबिक फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बड़ौदा के कर्मचारीयों द्वारा किसानों को लोन दिलाने के नाम पर शोषण एवं धोखाधड़ी की गई। तो किसानों ने इसकी शिकायत किसान यूनियन के पदाधिकारी से की। उसके बाद शुक्रवार को किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार और मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी किसानों के सहयोग में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक बड़ौदा के सामने धरना प्रदर्शन कर बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। सुचना पर आसपास क्षेत्र के तमाम किसान भी बैंक गेट के सामने इकठ्ठे हुए और जमकर बैंक कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।    
इस मौके पर किसानों एवं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष तेजपाल गंगवार ने बताया कि किसानों ने फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्रीय बडौदा ग्रामीण बैंक से डेरी खोलने के लिए 1,40,000 एक लाख चालीस हजार रुपये का लोन लिया था और उन्हें उस लोन की प्रथम किस्त के रूप में 70 हजार रुपये की पहली किस्त मिली थी। जिसमें बैंक कर्मचारियों कर्मियों ने लोन दिलाने के नाम पर किसानों से 25 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। इसके बाद बैंक द्वारा लोन की रिकवरी के लिए किसानों के पास लोन अदायगी के एक लाख चालीस हजार रुपए 1,40,000 का नोटिस भी आने लगे है। जिससे किसान बेहद परेशान है और खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे है।  
इस मौके पर बरेली मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने बताया कि लोन के नाम पर ठगी के विरोध में बैंक गेट पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन की वजह यह है कि बैंक से एक लाख चालीस हजार रुपए का लोन लेने के लिए बैंक कर्मियों ने 25 -25 हजार रुपये कमीशन के तौर पर किसानों से लिए है। 
और बताया कि जब हमने इस विषय पर बैंक मैनेजर अमर गुप्ता से बात की तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि सात दिनों के अन्दर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाहीं की जाएगी। और किसानों से ली गई रिश्वत के रुपये भी वापस करायें जायेंगे। किसानों एवं किसान यूनियन के पदाधिकारी ने बैंक मैनेजर से साफ कह दिया है किसानों का शोषण किसी हालत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उसके बाद बैंक मैनेजर का शासन के बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन प्रदर्शन बंद कर दिया। 
जानकारी के मुताबिक अभी कुछ दिनों पहले भाकियू भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान एवं अन्य पदाधिकारीयों ने भी बैंक मैनेजर से बातचीत कर किसानों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की बात कही थी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।