Skip to main content

DlightNews

*जालौन में पशु तस्करों से मुठभेड़: घायल गौ तस्कर पुत्र गिरफ्तार*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में गुरुवार देर रात को आटा थाना पुलिस, उरई कोतवाली पुलिस और एसओजी, सर्विलांस टीम के बीच पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक गौ तस्कर घायल हो गया जबकि उसका पिता पुलिस के घेरे में आ गया। दोनों पिता-पुत्र पहले से हत्या के मामलों में वांछित थे और इन पर इनाम घोषित था। मुठभेड़ उरई कोतवाली और आटा थाना क्षेत्र के बीच स्थित ग्राम सरसौकी के पास हुई। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लोडर गाड़ी में पशु तस्कर पशुओं की तस्करी के लिए क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस सूचना पर आटा थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार और उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ गश्त और चेकिंग अभियान बढ़ा दिया।जब पुलिस ने लोडर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, तस्करों ने पुलिस पर मल्टी राउंड फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिससे तस्कर लोडर छोड़कर भागने लगे। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से 20 हजार रुपये के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ बबलू पुत्र अल्ला रख्कू घायल हो गया। उसका पिता 25 हजार रुपये का इनामी अल्ला रख्कू उर्फ पप्पू पुत्र बाबू खान, निवासी ग्राम इस्लामाबाद, थाना कदौरा, पुलिस को चकमा देकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।अल्ला रख्कू के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं घायल पशु तस्कर आसिफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अल्ला रख्कू और उसके बेटे आसिफ पर जालौन के विभिन्न थानों में हत्या और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। अल्ला रख्कू के खिलाफ 18 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट भी शामिल है, जबकि उसके पुत्र आसिफ के खिलाफ हत्या और गैंगस्टर से जुड़े 6 मामले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जेल भेजा जाएगा। इस मुठभेड़ ने क्षेत्र में तस्करी की बढ़ती घटनाओं के प्रति पुलिस की सजगता को उजागर किया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।