Skip to main content

DlightNews

*झांसी में एक्सीडेंट से पति की मौत, पत्नी घायलः अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी में एक्सीडेंट में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज से ग्वालियर रेफर कर दिया गया। युवक ससुराल से अपनी पत्नी को लेकर बाइक से घर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्वालियर हाइवे पर करारी गांव के पास हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।मृतक का नाम मोबीन खान (38) पुत्र बसारत खान था। वह भोजला का रहने वाला था। मृतक के जीजा सत्तार अली ने बताया कि मोबीन मार्बल घिसाई का काम करता था। रविवार को उसके ससुराल दतिया में प्रोग्राम था। मोबीन ने सुबह अपनी पत्नी नसरीन बानो को ससुराल छोड़ा और फिर काम पर चला गया। शाम को वह वापस ससुराल गया और प्रोग्राम में शामिल हुआ। रात करीब 12 बजे वह पत्नी को लेकर बाइक से घर लौट रहा था। जब वे करारी गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां पर मोबीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि नसरीन बानो की हालत नाजुक होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बिना पिता के हुए 3 बच्चे मोबीन की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। मोबीन की दो बेटी 12 साल की प्रवेश और 10 साल की चाहत और एक बेटा 7 साल का विनायत है। तीनों बच्चे पढ़ते हैं। मोबीन की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।