Skip to main content

DlightNews

*सिन्धी समाज के हिंदुस्तान के विभाजन का दर्द झलका उनके आंसू में*
आजादी के जश्न में शामिल होने के लिए और देश प्रेम की भावना को विकसित करने के लिए ध्वज वितरित किया- अंजना राजपाल *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर,विभाजन का दर्द सिंधि समाज के अंदर आज भी वैसा ही है जैसे 78 साल पहले था आज भी वह दिन याद आते ही आंखों में पानी भर आती हैं। आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गोरखपुर के सिंधी समाज ने आज विभाजन की त्रासदी को बयां करते हुए अपने बड़े बुजुर्गों को याद किया एवं उनकी आप बीती को बयां करते हुए कहा कि भगवान ऐसा दिन किसी दुश्मन को भी ना दे। गोरखपुर समाज के बड़े बुजुर्गों में चोइथराम जिन्होंने विभाजन की त्रासदी का सामना किया था। बताया कि वह दिन आज भी उन्हें याद है जब उन्हें पता ही नहीं था की विभाजन क्यों हुआ? कैसे हुआ? कहां जाना है? बस सब चलते ही जा रहे थे उस समय उनकी उम्र कम थी।लेकिन उस उम्र में भी उन्होंने जो भयानक स्थिति देखी आज भी भूली नही है।वह आज भी उनके जेहन में याद है। उन्होंने अपने खेत घर सारे सामान वहीं छोड़ दिए और खाली हाथ भारत में आए सिंधी समाज के जेवर एलानी जी ने कहा कि हमारे बड़े बुजुर्गों ने जो झेला है, जिससे आने वाली पीढ़ी तकलीफ ना झेले।उनका बलिदान हम व्यर्थ नहीं जाने देंगे इसी क्रम में झूलेलाल कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन वालानी ने कहा कि वे आने वाली पीढ़ी को इस दिन की त्रासदी बताते हुए बड़े बुजुर्गों के लिए 2 मिनट का मौन रखने आज सब यहां इकट्ठा हुए हैं।अंजना राजपाल जी ने बड़े बुजुर्गों को नमन करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत सिंधी समाज के सब लोगों में तिरंगा बनता एवं कलहर घर में तिरंगा लहराने का आवाहन भी किया। अंजना राजपाल ने बताया की हम लोग आज स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभाजन के दर्द को बाटने के लिए दो मिनट का मौन व्रत रखा और आजादी के जश्न को बयां करने के हर घर तिरंगा लहराए , हमने धवज वितरित किया।इस कार्यक्रम में मनोहर दादा ,अमित केसवानी, संदीप राजपाल, सुखदेव एलानी ,अनिल चावला एवं और भी सिंधी समाज के लोग महिलाएं एवं बच्चे भी विभाजन के दर्द को समझने के लिए शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।