Skip to main content

DlightNews

डेराबस्सी नगर परिषद प्रधान आशु उपनेजा ने विधायक रंधावा को बांधी राखी, कहा- “भगवान ऐसे विधायक भाई का साथ हमेशा बनाए रखें”
डेराबस्सी, 19 अगस्त
भाई-बहन के प्यार के प्रतीक राखी के शुभ अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा सुबह डेराबस्सी नगर परिषद अध्यक्ष आशु उपनेजा के घर पहुंचे। दोनों ने भाई-बहन के प्रतीक बंधन का पर विचार विमर्श भी किया। इस दौरान आशु उपनेजा ने विधायक रंधावा की कलाई पर राखी बांधी और उनके "विधायक भाई" के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "भगवान ऐसे विधायक भाई के साथ हमेशा रहें, जो लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करते हैं और हम सभी के लिए एक आदर्श के रूप में कार्य करते हैं।" इस दौरान आशु उपनेजा ने विधायक रंधावा का मुंह मीठा करवाया और आरती भी उतारी। इस अवसर पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि विधायक भदेल ने कहा कि रक्षाबंधन एक अनूठा त्योहार है जो भाई-बहनों को विशेष बंधन में बांधता है। यह हमारे जीवन में पारिवारिक मूल्यों, प्रेम और सम्मान के महत्व की याद दिलाता है।विधायक रंधावा ने कहा कि राखी का पवित्र पर्व हम बरसों से मानते आ रहे है। प्रत्येक वर्ष इस विधानसभा की बहनाओं का मूझे आशीर्वाद प्राप्त होता रहा है जिसके कारण मुझे अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने के और अधिक ऊर्जा मिलती है। विधायक रंधावा ने आशु उपनेजा का आभार व्यक्त किया और हल्का डेराबस्सी के लोगों को राखी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भाई-बहनों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देने और बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, "राखी सिर्फ भाइयों और बहनों के बीच का उत्सव नहीं है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक बंधन का भी उत्सव है।"

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।