Skip to main content

DlightNews

एसडीएम के समझाने पर भाकियू ने नहीं निकली तिरंगा यात्रा रैली। एसडीएम को दिया सात सूत्रीय ज्ञापन। 
बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोग
जनपद बरेली मीरगंज _ भाकियू किसान यूनियन टिकैत के मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान के नेतृत्व में भाकियू किसान तिरंगा मार्च रैली निकालने के लिए हाईवे किनारे उनासी चौराहे पर जमा हुए। उसके बाद किसान ट्रैक्टर तिरंगा रैली यात्रा लेकर शुरू ही हुए थे की मौके पर फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय, सीओ, मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता पहुंच गई उन्होंने किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान एवं भाकियू किसान भाइयों से ट्रैक्टर तिरंगा रैली न निकलने की बात कही और किसानों को बताया कि हाईवे की एक लेन पर कांवड़िया के निकल रहे हैं। और दूसरी लेन पर वाहन निकल रहे हैं। ट्रैक्टर मार्च निकालने से बस में बैठकर सफर कर रहे लोगों को एवं राहगीरों को परेशानी होगी। ‌ एसडीएम और अधिकारियों की बात सुनने के बाद तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान और भाकियू से जुड़े किसान तैयार नहीं हुए। एसडीएम के काफी समझाने बुझाने और उनके आश्वासन के बाद यूनियन के अध्यक्ष सुधीर बालियान राजी हो गए और उन्होंने ट्रैक्टर मार्च ना निकलने की बात कही। उसके बाद मीरगंज तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान ने मीरगंज एसडीएम तृप्ति गुप्ता को किसानों से संबंधित समस्याओं को लेकर 7 सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। और बताया कि मनकरी गांव में तालाब में प्रतिबंधित प्रजाति की मछलियों का पालन हो रहा है। मछली पालने वाले तालाब में मांस के अवशेष डाल रहे हैं। जिस तालाब में दुगंध निकलती है। और बताया कि मनकरी गांव से मोहम्मदगंज जाने वाले रास्ते पर गहरे गड्ढे होने के कारण रास्ते पर निकलना दुभर हो गया है। और थाना शाही व मीरगंज थाने में किसानों के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे वापस करायें जायें। और मनकरी गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन घरों के ऊपर से गुजर रही है उसे लाइन को वहां से हटाया जाए। एवं किसानों की फसल बर्बाद कर रहे सांडों को तुरंत पकड़वाया जाए।एवं अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराया। भाकियू के मीरगंज तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर बालियान ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता से एक सप्ताह में कार्रवाई करने की बात कही और कहां की एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित विभाग ऑफिस पर प्रदर्शन कर धरना देने का ऐलान किया। ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव चौधरी हरवीर सिंह, मीरगंज तहसील अध्यक्ष चौधरी सुधीर कुमार बालियान, फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक अध्यक्ष झंडू सिंह गंगवार, संगीता गुप्ता, हरपाल सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव, ठाकुर विजेंद्र सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल वाहिद, विशाल पाल, पुष्पेंद्र एडवोकेट, पूरनलाल मौर्य, मंत्री मदन लाल गंगवार, सत्य प्रकाश गुप्ता, जमुना प्रसाद जगदीश प्रसाद, मानसिंह, रामकिशोर, रूप किशोर, शांति देवी अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।