Skip to main content

DlightNews

*जालौन में हिंदू संगठनों ने प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन, कहा- हिंदुओं को सुरक्षित भारत लाया जाए बांग्लादेश में*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद*
 
उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में जालौन में गुरुवार को हिंदू संगठनों ने मौन जुलूस निकाला। जिसमें विभिन्न हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे। यह जुलूस उरई के टाउन हॉल के मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकाला गया। जहां सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए बांग्लादेश में प्रताड़ित किया जा रहे हिंदुओं को सुरक्षित भारत लाने की मांग की गई। साथ ही उन्हें शरण देने के लिए कहा। उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सूर्यकुमार शुक्ला के नेतृत्व में हिंदू रक्षा समिति कानपुर प्रांत के पदाधिकारी आचार्य तेजस, प्रशांत तिवारी, लखन लाल, डॉक्टर रचना श्रीवास्तव सहित अलग-अलग हिंदू संगठनों के लोगों ने बांग्लादेश में हिंदुओं तथा अल्पसंख्यकों पर हो अत्याचारों के विरोध में उरई के टाउन हाल में एकत्रित हुए और मौन जुलूस निकाला, यह मौन जुलूस उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे से अंबेडकर चौराहा, जिला परिषद होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां सभी हिंदू संगठनों के लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट अजीत कुमार जायसवाल को ज्ञापन सौंपा।यह ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजते हुए हिंदू संगठनों के लोगों ने मांग की है कि बांग्लादेश में हिंदू तथा अल्पसंख्यक व उनके पवित्र पूजा स्थलों पर लगातार हमले हो रहे हैं। उत्पीड़न शोषण व मानवीय अत्याचार से समस्त बांग्लादेशी हिंदू व अल्पसंख्यक व्यक्तित्व पीड़ित हैं। बांग्लादेश में अराजकता तथा निष्प्रभावी कानून व्यवस्था के कारण अतिवादी जिहादी तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर हिंदुओं का आर्थिक तथा शारीरिक शोषण किया जा रहा है। हिंदुओं को लक्ष्य मानकर उनके धार्मिक तथा व्यावसायिक स्थलों को लूटा व तोड़ फोड़ की जा रही है।
ऐसी घटनाएं बांग्लादेश में प्राय होती थी, परंतु ध्वस्त सरकारी व्यवस्था के चलते ऐसी घटनाओं में वीभत्स रूप ले लिया है, कट्टरपंथी जिहादी द्वारा बहन बेटियों तथा छोटे बच्चों पर भी किया जा रहे कृत्यों के चित्र आदि देखकर संपूर्ण देश का हिंदू आक्रोशित है, इसीलिए हिंदू रक्षक समिति एवं अन्य हिंदू संगठन बांग्लादेश में पीड़ित हिंदुओं तथा अल्पसंख्यकों के परिवार व उनके व्यावसायिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा तथा संरक्षण की मांग करती है। साथ ही बांग्लादेश से आए भारत आए हिंदू शरणार्थी को सुरक्षित स्थान दिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।