बरेली सेअभिनय रस्तोगी की रिपोटनारायण ई टेक्नो स्कूल बरेली में वर्ष 2024 _25 के लिए आज दिनांक 10 .8. 2024 को इन्वेस्टीचर सेरेमनी मनाई गई जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद माननीय छत्रपाल सिंह गंगवार जी के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्या श्रीमती भावना कौशिक जी ने की। विद्यालय के छात्र छात्रा आदित्य कटिहार तथा शानवी सिंह हेड चुने गए विद्यालय के जूनियर हेड अभिमन्यु वर्मा तथा गौरांशी माथुर चुने गए, इसके साथ ही गुरनूर, चिराग, आरव,प्रत्यक्ष , हिरा ,युक्ति, अविका, शिवांश, वेदांश, हेमंत, वीरा,वीरप्रीत, आराध्या ,विश्रुत, जाविया को बैच व स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। विद्यालय के नए पदाधिकारियो को प्रधानाचार्या जी द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई ।चुने गए छात्र छात्राओं को डी जी एम श्री आशुतोष कुमार जी, ए जी एम हर्षित शर्मा एवं ब्रांच मैनेजर रचित मौर्य जी ने बधाई दी । प्रधानाचार्या जी ने विद्यार्थियों से कहा कि आप देश का भविष्य है। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment