Skip to main content

DlightNews

*झांसी के एक गांव में अब नहीं होगी कोई तेरहवींः पंचायत में मृत्युभोज का बहिष्कार*
इंसेट 👉 न कोई तेरहवीं करेगा और न ही इसमें शामिल होगा

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, झांसी– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

झांसी: बुंदेलखंड जनपद झांसी के एक गांव में अब कोई तेरहवीं यानी मृत्युभोज नहीं होगा। यदि किसी को कुछ करने की इच्छा है तो वे मृत्युभोज की बजाय गरीबों को दान कर सकेंगे या फिर पुण्य आत्मा की स्मृति में जनहित का कोई काम करवा सकेंगे। यह निर्णय खुली पंचायत में सभी की सहमति से गांव के लोगों ने लिया है। पूरा मामला टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र के रेवन गांव का है। पंचायत की मृत्युभोज बंद करने का सुझाव रेवन गांव में एक खुली पंचायत रखी गई। इसमें काफी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। इसमें वरिष्ठ नागरिकों ने सुझाव दिया कि मृत्युभोज की परंपरा बंद होनी चाहिए। विशाल सिंह यादव ने कहा- मृत्युभोज शास्त्र सम्मत नहीं, यह किसी के लिए दिखावा है तो ज्यादातर के लिए समाज क्या कहेगा... वाली मजबूरी है। अब लोग शादियों जैसे बड़े रूप में इसका आयोजन करने लगे हैं। इससे कई लोग कर्ज में भी दब जाते हैं। ऐसा दिखावा किस काम का, जो गरीब को कर्जदार बना दे। ऐसी कुप्रथा बंद होनी चाहिए।अन्य गांवों के लिए नजीर बन सकता है रेवन में पंचायत के माध्यम से मृत्युभोज को बंद किए जाने का निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। लोग इसका जमकर समर्थन और प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि पंचायत के इस निर्णय को जल्द ही आसपास के क्षेत्र में भी माना जाए। इससे सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। यह फैसला अन्य गांवों के लिए भी नजीर बन सकता है। प्रधान बोले- ये गांव का बड़ा फैसला रेवन गांव के प्रधान प्रेमनारायण सिंह यादव का कहना है कि मृत्युभोज को बंद करना गांव का बड़ा फैसला है। यह निर्णय गांव के सभी वरिष्ठ प्रबुद्धजनों की ओर से गांव के हित और सर्व समाज के हित में लिया गया है। इससे आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मृत्युभोज बंद किए जाने का निर्णय समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।