Skip to main content

DlightNews

*गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुआ ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन का चुनाव* 

अध्यक्ष खलील, उपाध्यक्ष शाहिद, महासचिव अंजुम और फखरे आलम सचिव के लिए निर्वाचित 
*वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर*
गोरखपुर। ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव का चुनाव 14 गांव के घोसियों ने मिलकर वीर अब्दुल हमीद डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज रोड, फतेहपुर में गहमागहमी के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव पीठासीन अधिकारी एवं ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अशरफ अली, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, प्रदेश उपाध्यक्ष आजम अली घोसी, चौधरी साजिद अली घोसी, रियासत घोसी, हाजी जमील घोसी, हाजी अकबर घोसी, इसराइल अली घोसी, फारूक घोसी, आजाद घोसी, शमशाद घोसी सोहराब पहलवान, जब्बार घोसी एवं संचालनकर्ता बरकत अली की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराया गया। मतदान प्रक्रिया का कार्य दोपहर से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चला। मतदान के बाद मतगणना घोसी समाज की उपस्थिति मतगणना की शुरुआत की गयी। मतगणना का पूरा होने के बाद प्रत्याशियों के जीत की घोषणा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशरफ अली एवं इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह ने की। जिसमें अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात देते हुए रानीडीहा के मुहम्मद खलील घोसी को जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गयी। उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए मुहम्मद शाहिद के नाम का ऐलान किया गया। मुहम्मद शाहिद के समर्थक खुशी से झूम उठे। तत्पश्चात महासचिव के चुनाव में कड़ी टक्कर देने के बाद घोसीपुरवा निवासी युवा समाजसेवी अंजुम तारिक को विजयी घोषित किया गया। विजयी घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें पहनाने के लिए फूल- माल लेकर दौड़ पड़े। उसके उपरांत नकहां निवासी फखरे आलम को सचिव पद के नाम की घोषणा की गयी। विजयी प्रत्याशियों की जीत पर सभी घोसी समाज के लोगों ने मुबारकबाद देते हुए माल्यार्पण के साथ स्वागत किया।
विजयी प्रत्याशियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ऑल इण्डिया मुस्लिम घोसी एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद अशरफ अली, इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल्लाह, प्रदेश उपाध्यक्ष आजम अली घोसी, चौधरी साजिद अली घोसी, रियासत घोसी, हाजी जमील घोसी, हाजी अकबर घोसी, इसराइल अली घोसी, फारूक घोसी, आजाद घोसी, शमशाद घोसी सोहराब पहलवान, जब्बार घोसी एवं बरकत अली ने बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आजम अली घोसी,नबी भाई , इरफान घोसी, डा. साजिद अली, शमशाद अहमद, मुश्ताक अली, अब्दुल मजीद, आजाद घोसी, शान मुहम्मद, फखरूद्दीन अहमद, मकसूद, बब्लू, मुहम्मद रिजवान, शहबाज, बीरू, मुहम्मद मुस्लिम, आजाद हुसैन, नूर मुहम्मद, अब्दुल कादिर, मुहम्मद मामून बक्श घोसी, हारून घोसी, सज्जाद सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।