Skip to main content

DlightNews

*साहू कल्याण समिति मंडल के तत्वावधान में आयोजित झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया* *वरिष्ठ संवाददाता-गोरखपुर* गोरखपुर।साहू धर्मशाला, खजांची चौराहा में साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के तत्वावधान में झंडा रोहण कार्यक्रम में साहू समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग सम्मिलित हुए, कार्यक्रम का शुभारंभ प्रोफेसर हरिश्चंद्र गुप्ता जी द्वारा झंडा फहराने के पश्चात राष्ट्रगान हुआ, कार्यक्रम का संचालन साहू कल्याण समिति गोरखपुर मंडल के महामंत्री जी के गुप्त जी द्वारा किया गया तथा उन्होंने अपने संबोधन में सर्वप्रथम सभी उपस्थित स्वजातीय बन्धुओं को स्वतंत्रता दिवस की 78 वी वर्षगाँठ पर बहुत बहुत शुभकामनाएं दीं तथा अभिनंदन किया , महामंत्री जी. के. गुप्त ने इस राष्ट्रीय पर्व पर अपना विचार रखते हुए बताया कि भारत के इतिहास मे और हर भारतीय नागरिक के जीवन में 15 अगस्त सबसे महत्त्वपूर्ण दिन है, यही वह दिन है जब भारत को 200 सालों की अंग्रेजो की दास्ता से मुक्ति मिली थी तथा 15 अगस्त 1947 के दिन हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था, इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास मे अंकित हो गया, यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम समर्पण और एकता का प्रतीक है, इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेज़ी हुकूमत से आजादी मिली थी, देश को आजाद कराने में राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी, सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, मंगल पांडे, चन्द्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा, साहू कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष वी पी गुप्त ने भी अपने सम्बोधन मे बताया कि देश के आजादी के पश्चात हमारा भारत बहुत विकास किया है साइंस, अर्थिक, कृषि, शिक्षा, साहित्य तथा खेल में काफी तरक्की किया है, समिति के सलाहकार लालजी गुप्त जी ने अपने संबोधन में सभी लोगों को शुभकामनाएँ देते हुए आजादी के बाद भारत के विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि अब मेरा देश परमाणु संपन्न हो गया है तथा बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की देन है जिसके कारण हम सभी पूरी आजादी से जीवन जी रहे हैं साथ ही उन्होंने लाखों शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी । इस कार्यक्रम में प्रोफेसर हरिश्चंद्र गुप्त, वी पी गुप्त, डी. सी. गुप्त, किशोरी लाल गुप्त, राम रेखा गुप्त, सत्यनारायण गुप्त, राज कुमार गुप्त, नंदजी गुप्त, राधेश्याम गुप्त, जयराम गुप्त, कौशल किशोर गुप्त, लालजी गुप्त, अवधेश गुप्त, अवध कुमार गुप्त, योगेन्द्र गुप्त, संजय कुमार गुप्त, गौरी शंकर गुप्ता तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।