Skip to main content

DlightNews

*जालौन में प्रशासन ने भू-माफियाओं पर की कार्रवाई: महिला की जमीन को कराया कब्जा मुक्त*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में भू माफियाओं ने एक महिला की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया था। साथ ही उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। महिला ने प्रशासनिक अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। महिला की शिकायत का संज्ञान लेने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भू-माफिया के खिलाफ मामला पंजीकृत करते हुए गुरुवार को कार्रवाई की। साथ ही अवैध तरीके से किए गए कब्जे को बुलडोजर के मदद से गिराया और कब्जा मुक्त कराकर महिला को सुपुर्द कराया। मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के तुलसी बिहार कालोनी के गाटा संख्या 80/2 मौजा जियाराम इकलासपुरा का है। यहां पर भू-माफियाओं ने उरई के गोपालगंज की रहने वाली सुनीता बघेल पत्नी सुरेंद्र पाल सिंह की जमीन कर कब्जा कर लिया था और भू-माफिया जमीन को खाली नहीं कर रहे थे और महिला को आए दिन जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी, और बताया कि उसका प्लाट तुलसी बिहार कालोनी गाटा संख्या 80/2 मौजा जियाराम इकलासपुरा में है। जिस पर बाउंड्रीबाल बनी हुई थी। भूमाफियाओं ने उसकी बाउंड्रीवाल व फाटक को तोड़कर कब्जा करते हुए नई बाउंड्रीवाल बनवा ली थी।उसने कई बार अपने प्लाट पर कब्जा करना चाहा, लेकिन भूमाफिया हमेशा उसे धमकाते रहे और कई बार जान से मारने की धमकी भी दी। जिसका संज्ञान लेने के बाद बुधवार को उरई कोतवाली पुलिस ने प्रदीप यादव पुत्र स्व. दिनेश यादव निवासी कृष्णा टाकीज व रईस खान के साथ एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शाम को ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर कोतवाली की हवालात में बंद कर दिया था, लेकिन रात के समय भू-माफिया ने जमानत करा ली थी।इसके बाद गुरुवार को एसडीएम हेमंत पटेल, तहसीलदार शेर बहादुर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी भारी पुलिस व पीएसी के जवानों को भू माफियाओं द्वारा कब्जे किए गए प्लाट पर बुलडोजर लेकर पहुंचे और महिला की जमीन को कब्जा मुक्त कराया, बुलडोजर से कब्जा की गई बाउंड्री वाल को तोड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद देर शाम तक भारी फोर्स मौके पर मौजूद रहा। इस दौरान पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई, साथ ही महिला को जमीन पर कब्जा दिलाया गया। उप जिलाधिकारी हेमंत पटेल ने बताया कि इकलासपुरा की 80/2 गाटा संख्या जो सरकारी बंजर जमीन थी उस पर कब्जा किया गया था, उसको कब्जे को भी मुक्त कराया गया है। साथ ही जिस व्यक्ति की जमीन पर भी अधिक कब्जा किया था, उसको भी बुलडोजर की मदद से कब्जा मुक्त कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।