Skip to main content

DlightNews

बरेली से अभिनय रस्तोगी की रिपोट

श्री कृष्ण जी की विराट दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारी युद्ध स्तर पर, विधायक जी के एक्शन पर बिजली विभाग राइट टाइम

        बरेली, 24 अगस्त/ चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली के तत्वावधान में निकाली जाने वाली भगवान श्री कृष्ण की विराट दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है। इस संबंध में कार्य विभाजन एवं व्यवस्थाओं को लेकर एक अहम बैठक श्री सीताराम मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार गुप्ता एवं संचालन महामंत्री सोम प्रकाश प्रजापति ने किया I 
        बैठक में अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता जी ने कहा कि शोभा यात्रा को विधिवत संचालित करने के लिए कार्य का विभाजन पदाधिकारी के बीच में कर दिया गया है और सभी पदाधिकारियों को वालंटियर कार्ड भी जारी किए जाएंगे और प्रत्येक रथ पर एक शोभा यात्रा सह संयोजक को तैनात किया जाएगा । शोभायात्रा के मार्ग में क्षेत्रीय सभासदों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है, जो अपने स्तर से शोभायात्रा को सहयोग प्रदान करेंगे । बैठक में उन्होंने बताया कि जनपद के गणमान्य व्यक्तियों एवं राजनीतिक लोगों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं ।
         बैठक में उपाध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने बताया की शोभा यात्रा के संपूर्ण मार्ग में तमाम अवरोधकों व अव्यवस्थाओं को नगर निगम प्रशासन ने काफी हद तक दुरुस्त कर लिया है शेष सुधार जारी है। उन्होंने जिक्र करते हुए कहा कि माननीय विधायक संजीव अग्रवाल के सख्त आदेश पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी लाइट व्यवस्था दुरस्थ करने, तारों को ऊंचा करने एवं मार्ग में अवरोध बने 3 पोलों को हटाने का काम शुरू कर दिया है और यदि यह पोल न हटाए जाते तो शोभा यात्रा को आगे बढ़ाने में कठिनाई आ सकती थी। जिसे विधायक जी के आदेश पर दूर किया जा रहा है ।
        
        बैठक में सर्वश्री दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तोताराम गुप्ता, उपाध्यक्ष श्याम मनोहर गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एड0, महामंत्री सोमपाल प्रजापति ,कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा,शोभायात्रा संयोजक राजीव निर्भय, शोभा यात्रा उप संयोजक राजेश मौर्य बबलू व सुरेश दिवाकर, मंत्री सुशील गुप्ता,मंत्री रामस्वरूप चौधरी ,मंत्री सर्वेश गुप्ता, डॉ विनोद यजुर्वेदी, कानूनी सलाहकार अरुण कुमार एड., आय व्यय निरीक्षक प्रदीप सिंह, रामबाबू गुप्ता , बलराज कृष्णा, अमूल गुप्ता एवं नरेश चंद्र गुप्ता, आदि ने अपने अपने विचार रखे। 

                       दिनेश दद्दा एडवोकेट                                          
                        उपाध्यक्ष प्रवक्ता चंद्रनगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।