Skip to main content

DlightNews

* जालौन जिले में 7344 अभ्यर्थी 13 केंद्रों पर देंगे पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा*

*दैनिक न्यूज वर्ल्ड ब्यूरो, जालौन– वीरेंद्र वर्मा/ लालता प्रसाद* 

उरई (जालौन) बुंदेलखंड जालौन जिले में होनी वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 13 केंद्र बनाए हैं। दोनों पालियों में सात हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा को लेकर स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाएं गए हैं।परीक्षा पारदर्शिता के साथ हो इसके लिए टीमें पूरे दिन गश्त पर रहेंगी और परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करती रहेंगी। चप्पे चप्पे पर पुलिस का भी पहरा रहेगा। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे।जिले में 23 तारीख से पांच दिवसों में चलने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें एक पाली में 3672 व दोनों पालियों में 7344 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा पारदर्शिता के साथ हो इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा दो पालियों 10 बजे से 12 बजे तक व दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक होगी। 12 केंद्र शहर में व एक केंद्र जालौन नगर में बनाया है। शहर में जाम की समस्या न हो इसके लिए रूट डायवर्जन भी किया जाएगा। जिससे आने जाने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही हो।यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
1- आचार्य नरेंद्र देव इंटर काॅलेज उरई
2 - आर्य कन्या इंटर काॅलेज उरई
3 - डीएवी इंटर काॅलेज उरई
4 - दयानंद वैदिक महाविद्यालय उरई
5 - गांधी इंटर काॅलेज उरई
6 - गांधी महाविद्यालय उरई
7 - राजकीय इंटर काॅलेज उरई
8 - राजकीय बालिका इंटर काॅलेज उरई 9 - राजकीय मेडिकल काॅलेज उरई 10 राजकीय पॉलीटेक्निक उरई
11- सनातन धर्म इंटर काॅलेज उरई
12- सर्वोदय इंटर काॅलेज उरई
13 - छत्रसाल इंटर काॅलेज उरई
पहली बार मेडिकल काॅलेज में होगी परीक्षा पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए मेडिकल कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इससे पहले यहां पर कभी भी केंद्र नहीं बनाया है। मेडिकल काॅलेज में पहली बार परीक्षा होने से सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त कराई जा रही है।
अभ्यर्थियों के लिए बनाए गए दो बॉक्स परीक्षा केंद्र पर दो बॉक्स बनाए जाएंगे। अभ्यर्थी अंदर आते ही पुलिस द्वारा उसका प्रवेश पत्र चेक किया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी को एक बॉक्स पर केवाइसी की जाएगी। इसके साथ ही दूसरे बॉक्स में बायोमैट्रिक की जाएगी। पूरी प्रक्रिया होने के बाद भी अभ्यर्थी को अंदर जाने दिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।